Breaking News

*क्षेत्र का संपूर्ण विकास ही एकमात्र लक्ष्य* *भगवानदास सबनानी*

*क्षेत्र का संपूर्ण विकास ही एकमात्र लक्ष्य*
*भगवानदास सबनानी*
अप्रैल भोपाल – वैंकटेश शारदा द्वारा संपादित रपट

गुरुवार का दिन दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया, क्षेत्र में लगभग 45 लाख की राशि के विकास कार्यों के लिए विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा अनेकों स्थानों पर भूमि पूजन किया गया।
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किये जा रहे हैं, गुरुवार को क्षेत्र के वार्ड 32 के अटल परिसर के पास पेविंग ब्लॉक कार्य, वार्ड 29 नेहरू नगर चौराहे में पेविंग ब्लॉक कार्य, वार्ड 30 हर्षवर्धन नगर के शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के पास सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड 30 राहुल नगर कुएं के पास पेविंग ब्लॉक कार्य एवं वार्ड 32 न्यू मार्केट में आंतरिक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्षेत्र का विकास ही एकमात्र लक्ष्य है, हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है। संपूर्ण मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, हमारी दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, माननीय मुख्यमंत्री जी ने विकास कार्य के लिए अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई है जिससे विकास कार्यों को तीव्र गति मिली है, मैं क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी, क्षेत्र का विकास हो प्रत्येक नागरिक की सुविधाओं का विस्तार हो इसके लिए हम सभी को मिलजुल कर कार्य करना है, बहुत जल्द ही कई बड़ी योजनाओं का भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
भूमि पूजन के अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश राय विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा जोन अध्यक्ष एवं पार्षद आरती राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रियेश उपाध्याय वरिष्ठ नेता लीलेंद्र मारण आशुतोष तिवारी महेश जोशी आशा पारोचे मनजीत कौर प्रमोद पोरघंटलवाल राकेश जैन राजेंद्र राठौड़ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजकुमार बरूआ
मीडिया प्रभारी
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा भोपाल

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …