Breaking News

*अवीसा वेल्थ ने लॉन्च के छह महीने के भीतर 10 मिलियन डॉलर का एयूएम पार किया*

*अवीसा वेल्थ ने लॉन्च के छह महीने के भीतर 10 मिलियन डॉलर का एयूएम पार किया*

महादण्ड संवाददाता की रपट

इंदौर, April 6, 2026 : स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड की सम्पत्ति प्रबन्धन शाखा अवीसा वेल्थ ने मार्केट के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद अपने लॉन्च के मात्र 6 महीनों के भीतर 10 मिलियन डॉलर (रु 90 करोड़ से अधिक) का एयूएम (असेट अंडर मैनेजमेन्ट) पार कर लिया है।

व्यापक सम्पत्ति प्रबन्धन में स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के विस्तार के तहत लॉन्च किए गए अवीसा वेल्थ का उद्देश्य अपने क्लाइंट्स को निवेश के समग्र, अनुसंधान-उन्मुख एवं टेक-इनेबल्ड समाधान प्रदान करना है। इन क्लाइंट्स में एचएनआई, अल्ट्रा एचएनआई, एनआरआई, पारिवारिक कार्यालय और संस्थान शामिल हैं।

इतनी तेज़ी से 10 मिलियन डॉलर एयूएम तक पहुंचना अवीसा वेल्थ के प्रति क्लाइंट्स के भरोसे को दर्शाता है। अवीसा वेल्थ निवेश के ढेरों विकल्प उपलब्ध कराता है, जिसमें म्युचुअल फंड, पीएमएस, एआईएफ, बॉन्ड, एनसीडी और अन्य फिक्स्ड इंकम प्रोडक्ट शामिल हैं।

About Mahadand News

Check Also

भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया से पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे*

*भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया से पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे* …