*माता शबरी मंडल और पंचशील मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ*कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की मजबूती का आधार*भगवानदास सबनानी*
भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
भोपाल – पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के माता शबरी मंडल एवं पंचशील मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को आयोजित किया गया।
मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में दोनों मंडलों के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए। विषय वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को विषय के अंतर्गत जानकारियां देकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी जिलाध्यक्ष रविंद्र यती जिला महामंत्री मुकेश राय मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रियेश उपाध्याय सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग अति आवश्यक है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को दिशा मिलती है, जिससे उनके कौशल में निखार आता है। कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की मजबूती का आधार हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। हमें पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार काम करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना है।
प्रशिक्षण वर्ग को जिलाध्यक्ष रविंद्र यती सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को भाजपा की यात्रा और योजनाओं की जानकारी देकर जनता से निरंतर संवाद कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के विषय में जानकारियां दी गई।
*जानकारी*
यदि आप गैस्ट्रो विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहते हैं तो जिनसे मैंने उपचार कराया और मुझे लाभ मिल रहा है बो है डॉ मानोरिया, अस्पताल का नाम है मानोरिया गैस्ट्रो एवं हार्ड, कोलार रोड भोपाल।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com