*-Congres विधायक राजेंद्र भारती का मामला पूरी तरह न्यायिक *भाजपा में संगठन सर्वोपरि, हर कार्यकर्ता को योग्यता अनुसार जिम्मेदारी*
*- हेमंत खण्डेलवाल*
भोपाल, से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म होने पर मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला पूरी तरह न्यायालय से संबंधित है और इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों में कथित हेरफेर के मामले में न्यायालय ने साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर निर्णय दिया है, जिसका सम्मान करना हर नागरिक और राजनीतिक दल का दायित्व है। भारतीय जनता पार्टी न्यायालय के निर्णय के साथ खड़ी है और उसके प्रत्येक निर्देश का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों में सदस्यता समाप्ति या उपचुनाव जैसे निर्णय लेने का अधिकार संवैधानिक संस्थाओं, विशेष रूप से विधानसभा एवं भारत निर्वाचन आयोग को है। इस मामले को कांग्रेस द्वारा अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि यह पूर्णतः न्यायिक प्रक्रिया है और भाजपा का इससे कोई संबंध नहीं है।
*सरकार समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी के लिए प्रतिबद्ध*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बारदाना संकट उत्पन्न हुआ है, जिससे खरीदी प्रक्रिया में थोड़ा विलंब हुआ है, लेकिन अब निर्धारित समय पर समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की जाएगी। उन्होंने किसानों से धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा।
*संगठन में कार्यकर्ता को क्षमतानुसार जिम्मेदारी प्रदान की जाती है*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है। विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों, एल्डरमैन एवं जनभागीदारी संस्थाओं में नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है और संगठन व सरकार के बेहतर समन्वय के साथ सभी नियुक्तियां शीघ्र पूर्ण की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और सक्षम संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी और अवसर प्रदान किया जाता है
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com