_*चारों तरफ़ फैला है सट्टे का जाल, पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बड़े संचालक अब भी बेखौफ ,9 ही पकड़ में आए!*_
_*बंशीदास बैरागी की रपट
मंदसौर जिले में अवैध सट्टे के खिलाफ पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार थानों की पुलिस टीम ने अलग अलग 9 सट्टोरियों को रंगे हाथों सट्टा अंक लिखते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते, सट्टा अंक लिखने की सामग्री और नकदी बरामद की गई है। हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर नारायणगढ़ क्षेत्र में किसके संरक्षण में यह अवैध सट्टे का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है?*_
_*जानकारी के अनुसार सीसी कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में चल रहे अवैध सट्टे पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से मोनू जटिया पिता रामलाल जटिया निवासी इंद्रा कॉलोनी, विक्रम सिंह पिता विनोद कुमार निवासी मंदसौर तथा भेरूलाल मालवीय पिता कचरीलाल मालवीय निवासी गांधी नगर को 52 ताश पत्तों और 490 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।*_
_*वहीं सीतामऊ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए महेश पिता भंवरलाल बागरी (34) निवासी लदुना, पवन पिता सत्यनारायण नाई (33) निवासी सीतामऊ, राहुल पिता मोहनलाल नाई (32) निवासी अरगढ़ा बस्ती सीतामऊ और रामगोपाल पिता प्रभुलाल खाती (37) निवासी तीतरोद दरवाजा को ताश पत्तियों और करीब 1100 रुपये के साथ अवैध सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।*_
_*इसी तरह सुवासरा पुलिस ने सब्जी मंडी के पास से हरीश पिता गणपतलाल निवासी तरनोद को 500 रुपये और ताश पत्तों के साथ अवैध सट्टा खेलते गिरफ्तार किया।*_
_*उधर पिपलिया मंडी पुलिस ने पिपलिया पंथ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर बापूलाल पिता कारूलाल नायक निवासी अयोध्या बस्ती को एक लिट पेन और 470 रुपये के साथ सट्टा अंक लिखते हुए पकड़ा।*_
_*चारों थानों की पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट और जुआ अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।*_
_*बड़ा सवाल…*_
_*लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बावजूद क्षेत्र में अवैध सट्टे का कारोबार बंद नहीं हो पा रहा है। खासकर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में सट्टे के बड़े नेटवर्क की चर्चाएं आम हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यहां सट्टा संचालित नहीं हो रहा, या फिर जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर अनजान बने हुए हैं?*_
_*सूत्रों की मानें तो इलाके में कई जगहों पर खुलेआम सट्टा अंक लिखे जा रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस छोटे सट्टोरियों तक ही सीमित रहती है या फिर इस अवैध सट्टे कारोबार के बड़े खिलाड़ियों तक भी कार्रवाई की आंच पहुंचेगी।*_
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com