*Bhopal जिला एलपीजी (LPG) वितरण एवं सुरक्षा हेतु प्रस्तावित SOP*
*1. घरेलू उपभोक्ताओं (Domestic Users) हेतु निर्देश*
भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश एल पी जी उपभोक्ता के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं तो
मैं जहां तक समझता हूं इस तरह के निर्देश सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए होंगे।
*बुकिंग अंतरालः- वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार, दो रिफिल बुकिंग के बीच अनिवार्य अंतराल 25 दिन का रखा गया है। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे इसी आधार पर योजना बनाएं।*
*अनावश्यक बुकिंग से बचावः – प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कृपया घबराहट में बुकिंग न करें (Panic Booking से बचें), इससे वितरण प्रणाली पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।*
*2. वाणिज्यिक उपभोक्ताओं (Commercial Uses) हेतु निर्देश*
*प्राथमिकताः- वर्तमान में व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति केवल अत्यावश्यक सेवाओं (जैसे- अस्पताल, शैक्षणिक संस्थाएं) के लिए प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है।*
*स्टोरेज नियम – व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना विस्फोटक लाइसेंस के अधिकतम 100 किलोग्राम तक एलपीजी का भंडारण कर सकते हैं। इससे अधिक की आवश्यकता होने पर विधिवत मैनिफोल्ड (manifold) सिस्टम स्थापित करना अनिवार्य है।*
*बचत के उपाय – होटल / रेस्तरां संचालकों से अपील है कि वे गैस की खपत कम करने हेतु तंदूर का उपयोग करें और मेन्यू को छोटा रखें।*
*वैकल्पिक साधनः- होटल/रेस्तरां संचालकों एवं विवाह समारोह आयोजको से अपील है कि वे गैस की खपत कम करने हेतु वैकल्पिक ईधनों जैसे डीजल स्टोव, लकड़िया (सीमित मात्रा में), इलेक्ट्रिक्स इंडक्शन एवं अन्य साधन का उपयोग करें।*
*3. वितरण एवं निगरानी (वितरकों के लिए)*
*कालाबाजारी पर रोकः – जिला प्रशासन द्वारा जमाखोरी और कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त निगरानी की जा रही है। किसी भी वितरक द्वारा अवैध रूप से सिलेंडर बेचे जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।*
*पारदर्शिताः- सभी वितरकों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने क्षेत्र में स्टॉक की उपलब्धता और वितरण का रीयल-टाइम डेटा जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं।*
*आपातकालीन संपर्क*:-
*किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए अपने अधिकृत वितरक या जिला प्रशासन के एलपीजी हेल्पडेस्क कन्ट्रोलरुम में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 9685404087 पर संपर्क करें।*
*अफवाहों पर ध्यान न देंय केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें।*
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com