*• छेडछाड के मामले में 03 वर्ष से फरार शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार*• आरोपी के विरूद्ध लूट, डकैती की तैयारी, एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं के प्रथक प्रथक 6 स्थाई वारण्ट थे जारी*
*• आरोपी थाना का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश भी है ।*
पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थाई गिरफ्तारी वारण्टियों की धरपकड हेतु टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी व कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन – 4 श्री मयूर खण्डेलवाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री मलकीत सिंह के सतत निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग भोपाल श्री आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक संजय सोनी के नेतृत्व में फरार स्थाई वारण्टी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी ।
उक्त टीम के सतत प्रयासों के चलते दिनांक 20.02.2026 को थाना कोलार रोड भोपाल के अपराध क्र 157/23 धारा 354, 294, 323, 506, 34 भादवि में फरार आरोपी आकाश ओसपाल उर्फ एडी पिता बाबूलाल ओसवाल को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी के विरूद्ध उक्त प्रकरण के अतिरिक्त माननीय न्यायालय से लूट, डकैती की तैयारी, एनडीपीएस सहित मारपीट के विभिन्न 06 प्रकरणों में स्थाई वारण्ट जारी किये गये थे तथा सभी स्थाई वारण्टों में आरोपी फरार चल रहा था ।
आरोपी घटना के बाद खण्डवा चला गया था तथा लगातर अपने पते बदल रहा था, आज दिनांक को आरोपी के भोपाल आने की सूचना मिली जिस पर बंजारी के पास कोलार से आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
नाम आरोपीः- आकाश ओसपाल उर्फ एडी पिता बाबूलाल ओसवाल उम्र वयस्क निवासी बी सेक्टर सर्वधर्म कोलार हाल पता झुग्गी ज्योत्भा पुले नगर चार इमली के पास थाना हबीबगंज भोपाल
महत्वपूर्ण भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक संजय सोनी , प्रआर 110 दौलत सिंह, आर. 1552 सुनील रावत, आर. 2310 लोकेन्द्र गुर्जर, आर. संजय नागर, आर. लोकेन्द्र धनवारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
आरोपी को जिन प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया
स.क्र. न्यायालय/थाना का नाम अप. क्र. धारा जारी दिनांक
1 श्रीमान हीरालाल अलावा जे एम एफ सी भोपाल 525/16 294,323,506,34 भादवि 22/9/22
2 श्रीमान राकेश जामरा सत्रहवे अ.सत्र न्या. भोपाल 791/18 399,402 भादवि 25, 27 आर्मस एक्ट 31-03-23
3 श्रीमान विनय कुमार भारद्वाज पंचम अ. सत्र न्यायधीश 694/18 394,326 भादवि 06-05-23
4 श्रीमान विनय कुमार भारद्वाज पंचम अ. सत्र न्यायधीश 262/18 392,411 भादवि 06-05-23
5 श्रीमान प्रशांत शुक्ला विशेष न्यायाधीश भोपाल 946/19 8/20 एन.डी.पी.एस. 06-07-24
6 तरुणेन्द्र प्रताप सिंह जेएमएफसी भोपाल 106/17 294,323,506,34 भादवि 17-10-25
7 थाना कोलार रोड भोपाल 157/23 354,294,323,506,34 भादवि 02.07.23
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com