*- पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज में समानता के नए सिद्धांत प्रतिपादित किए*
*- भाजपा सरकारें एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं*
*- डॉ. मोहन यादव*
*- आजादी के बाद देश को एकजुट करने में पं. दीनदयाल उपाध्याय ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका*
*- पं. दीनदयाल जी भारत की सांस्कृतिक चेतना, वैचारिक राजनीति के आधार स्तंभ थे*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भोपाल, से वैंकटेश शारदा द्वारा संपादित रपट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश के बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल जी ने गरीबों के उत्थान, समाज में समानता और स्वावलंबन को लेकर जो मार्गदर्शन दिया, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। भाजपा सरकारें एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज में समानता के नए सिद्धांत प्रतिपादित किए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के गंज मंडल, टैगोर वार्ड, बूथ क्रमांक 112 में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का जो अंत्योदय मंत्र दिया, वह आज भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार है। आजादी के बाद देश को एकजुट करने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने महती भूमिका निभाई है। पं. दीनदयाल जी भारत की सांस्कृतिक चेतना, वैचारिक राजनीति के आधार स्तंभ थे।
*पं. दीनदयाल जी ने सेवा, स्वावलंबन और गरीब उत्थान के लिए प्रेरित किया- डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय से ही दुनिया में दो विचारधाराओं का प्रभाव रहा। एक तरफ समाजवाद और दूसरी तरफ चीन में माओवाद और उनके समर्थक। अमेरिका और अन्य देशों ने समाजवाद का अलग रूप देखा, लेकिन ऐसे समय में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर गरीबों के उत्थान और समाज में समानता के नए सिद्धांत प्रतिपादित किए। उन्होंने अमीर और गरीब के बीच भावनात्मक संबंध स्थापित करने और समाज में स्वावलंबन के मार्ग को दिखाने का अद्वितीय कार्य किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत के साथ सनातन संस्कृति को जोड़कर बेहतर से बेहतर क्या हो सकता है, उसे प्रतिपादित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश दृढ़ता से खड़ा है और विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, गैस, रोजगार और स्वावलंबन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता पं. दीनदयाल जी के आदर्शों के अनुरूप समाज सेवा और अंत्योदय के कार्यक्रम चला रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गरीब व्यक्तियों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा से लेकर सैन्य क्षमता तक भारत चहुंओर लगातार प्रगति कर रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत और विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा बेहतर वित्तीय प्रबंधन से गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्थानीय स्तर पर व्यवसायियों और जरूरतमंदों को संसाधन उपलब्ध कराकर उनका आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में उनके संदेश का विस्तार करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौधारोपण भी किया। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, महापौर श्रीमती मालती राय एवं जिला प्रभारी श्री जसवंत सिंह हाड़ा सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे मूलभूत सुविधाएं-श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ की विचारधारा और भारत की सांस्कृतिक चेतना, वैचारिक राजनीति के आधार स्तंभ थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी और संगठन समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। पं. दीनदयाल जी अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारी पंचनिष्ठा के सूत्रधार हैं। पं. दीनदयाल जी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। पं. दीनदयाल जी ने आजादी के बाद देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एकात्म मानववाद के माध्यम से भारतीय विचारधारा को राजनीतिक दर्शन का स्वरूप दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि विकास का केंद्र बिंदु व्यक्ति नहीं, बल्कि समग्र समाज होना चाहिए। आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संतुलन ही सच्चे विकास का आधार है। पं. दीनदयाल जी के “अंत्योदय” के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गांव-गांव में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वस्थ, पेयजल, आवास सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल जी के सिद्धांतों का अनुसरण कर सेवा, समर्पण और संगठन को और अधिक प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि हम कितने भी विकसित हो जाएं, लेकिन हमारी परंपराओं, विचारधारा, संस्कृति, पद्धतियों को जीवंत रखकर हमेशा उनसे जुड़े रहना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नपा अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने प्रदेश कार्यालय में किया श्रद्धासुमन अर्पित*
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com