*- PM मोदी जी 2047 तक भरत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे – जामवाल
भोपाल से वैंकटेश शारदा द्वारा संपादित रपट महादण्ड के लिए
*- भाजपा की डबल इंजन सरकर समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध*
*- भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सभी कार्यकर्ता अपन अमूल्य योगदान दें*
भोपाल, 09/02/2026। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने सोमवार के सीहोर जिला कार्यालय में कामकाजी बैठक, जनप्रतिनिधियों की बैठक और जिला कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए कार्य रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र अैर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार हर समाज वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्ष 2047 में भारत अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। कामकाजी बैठक को संभाग प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री करणसिंह वर्मा, विधायक श्री रमाकांत भार्गव, जिला प्रभारी श्री विकास विरानी, विधायक श्री सुदेश राय एवं श्री गोपाल इंजीनियर उपस्थित रहे।
*कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने कार्य करें*
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि जिले के सभी पार्टी पदाधिकरी मंडल और शक्ति केंद्रों तक प्रवास करें और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के हर वर्ग के लोगों कल्याण, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक संपर्क कर भाजपा की डबल इंजन सरकार की हितग्राही मूलक और जनकल्याणकरी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और पात्र हितग्रहियों को उनका लाभ दिलाने के लिए कार्य करें।
*प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व ही भारत को विकसित देश बना सकता है*
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसी दूरदृष्टि वाले नेतृत्वकर्ता ही देश को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को इतना मजबूत बनाना है कि वर्ष 2047 तक भाजपा सत्ता में रहकर जनता जनार्दन की सेवा करती रहे। और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को विश्व गुरू बनाने की संकल्पना को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी राजनीति नहीं जनता की सेवा के लिए राजनीति करती है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं।
*जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता के निवास पहुंचकर किया सम्मान*
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री किशन पचौरी के निवास पहुंचकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने श्री किशन पचौरी के साथ श्री लोकेंद्र मेवाड़ा, श्री मांगीलाल सोलंकी, श्री अशोक सिसोदिया, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री मोहन चौरसिया, श्री राजेन्द्र शर्मा से मुलाकात कर उनके अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com