PM मोदी जी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को हर गांव, हर शहर में साकार किया है- खंडेलवाल
बैतूल से नन्हे भैया की रपट महादण्ड के लिए
*- प्रधानमंत्री जी गांधी जी के स्वच्छ भारत और ग्राम स्वराज के सपने को कर रहे हैं साकार*
*- कांग्रेस ने वोट की राजनीति के लिए महात्मा गांधी जी का नाम योजना में जोड़ा था*
*- केंद्र सरकार ने 20 साल पुरानी कमियों को दूर कर पारदर्शी योजना बनाई है*
बैतूल – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल जिला कार्यालय विजय भवन में वीबी-जी रामजी योजना के तहत बैतूल विकासखण्ड के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत और ग्राम स्वराज के सपने को साकार कर कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने कई योजनओं के नाम अपने राजनीतिक लाभ के लिए अनेकों बार बदले हैं। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) योजना का नाम शुरूआत में नरेगा योजना था। बाद में कांग्रेस ने वोट की राजनीति के लिए इस योजना के नाम में महात्मा गांधी जी का नाम जोड़ा था। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 20 साल पुरानी कमियों को दूर कर पारदर्शी योजना बनाई है। कांग्रेस पार्टी अपने खिसकते जनाधार से जनता का ध्यान हटाने के लिए देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने वाली योजनाओं को लेकर भ्रमित करने का प्रयास करती है। सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके एवं जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार ने भी संबोधित किया।
*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य हो रहा है*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। पुरानी योजना में कई कमियां थीं, मजदूरों को सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था। मॉनीटरिंग की पारदर्शी व्यवस्था नहीं थी। नई योजना में मजदूरों के 125 दिन के रोजगार की गारंटी के साथ मानीटरिंग के पारदर्शी नियम बनाए गए हैं। नई योजना में रोजगर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारों को भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। वीबी-जी रामजी योजना नई साईकल की तरह है, जिसे कोई परिवार पुरानी और खस्ता हाल हो चुकी साईकल से बदलता है। वीबी-जी रामजी के तहत अब गांव की आवश्यकताओं के हिसाब से कार्य होंगे।
*आजीविका के साधनों में होगी वृद्धि, गांव के हिसाब से होंगे कार्य*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि इस योजना से आजीविका में वृद्वि होगी, गांव के हिसाब से काम होने से किसान और श्रमिक दोनों को इस योजना का लाभ होगा। नए स्वरूप में वीबीजी राम जी आने से कांग्रेस को इसीलिए तकलीफ है, क्योंकि वह अब वोट की राजनीति नहीं कर पाएगी। महात्मा गांधी जी ने कहा था कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांवों का विकास करना होगा, क्योंकि भारत गांवों में बसता है। प्रधानमंत्री जी ने गांवों के समग्र विकास के लिए वीबी-जी रामजी योजना बनाई है। प्रधानमंत्री जी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को हर गांव, हर शहर में साकार किया है। कांग्रेस के दौर में विदेशी उत्पादों का उपयोग करने वाले सम्मान पाते थे, वहीं आज खादी को सम्मान मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी जी गांधी जी के विचारों को सम्मान देते हैं और उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।
सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पुण्डे, जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, श्री नरेश फाटे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, मंडल प्रभारी सुश्री सुधा चंद्रा, श्री राजसिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष श्री विकास मिश्रा, श्रीमती नीतू पटेल, श्री सुनील पंवार, श्री नितिन बारस्कर मंचासीन रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com