Breaking News

Bharat के विभिन्न प्रांतों से पैदल यात्रा करते, भारत-पाक सरहद पर पहुंचीं जैन साध्वियां .

Bharat के विभिन्न प्रांतों से पैदल यात्रा करते, भारत-पाक सरहद पर पहुंचीं जैन साध्वियां .

फाजिल्का से लीलाधर की रपट

देश के विभिन्न प्रांतों में शांति व धर्म का संदेश देती जैन साध्वियां फाजिल्का की भारत पाक सरहद के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर पहुंचीं। दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के बाद उन्होंने रिट्रीट दर्शकों व बी.एस.एफ. जवानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान महावीर जी के उपदेश भी सुनाए। बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा, समाज सेवक चंद्र कांत जैन, सारयांश जैन, रमन धामू, ज्योति व कलशी जैन के साथ खड़े होकर जैन साध्वियों ने विश्व शांति व सीमा सुरक्षा बल के लिए प्रभु से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर साध्वी पूर्ण लता जी महाराज ने सीमा सुरक्षा बल के कार्यों की सराहना की व शुभकामनाएं दीं। साध्वियों द्वारा किये मंत्रोच्चारण को पाकिस्तानी सीमा पर बैठे दर्शक भी हैरानी से देखते रहे।
फोटो: विश्व शांति हेतु सीमा पर मंत्रोच्चारण करतीं साध्वियां व अन्य श्रद्धालु।

About Mahadand News

Check Also

चमत्कारिक सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर दिगवाड़

दिगवाड़ बाड़ी जिला रायसेन में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर चमत्कारों के कारण आस्था का केंद्र …