*Minister तुलसी सिलावट के साथ विधायक सबनानी ने किया कलियासोत डेम क्षेत्र का निरीक्षण*
भोपाल – जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के साथ दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने मंगलवार को कलियासोत डेम क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक सबनानी ने मंत्री सिलावट से कलियासोत डेम क्षेत्र में सौन्दर्याकरण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया और ज्ञापन सौंपा।
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कलियासोत डेम के 13 शटर चंदनपुरा के पास रिक्त भूमि एवं पं. खुशीलाल शर्मा महाविद्यालय के पीछे कलियासोत डेम प्रसिद्ध सार्वजनिक भ्रमण स्थल है। मनोरम दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पर जाते हैं। विधायक सबनानी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से एवं क्षेत्र में रेलिंग लगाकर आने वाले लोगों की सुविधाओं का विस्तार हो और क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, तो यह स्थान सभी के आकर्षण का केंद्र होगा और बड़ी संख्या में लोग यहां पर अपने परिवार के साथ आकर इस आकर्षक स्थल का लाभ ले सकेंगे।
मंत्री तुलसी सिलावट ने विभागीय अधिकारियों को स्थान का निरीक्षण कर अतिशीघ्र काम को करने के आदेश दिए।
इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ अन्य विभाग के भी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com