*- PM के नेतृत्व में यह समावेशी बजट जन आकांक्षाओं को करेगा पूरा- ज्योतिरादित्य सिंधिया*
अशोकनगर, से चिमनलाल रजक की रपट
केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर सोमवार को अशोकनगर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत का रोडमैप प्रस्तुत करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट पूरी तरह से सर्वसमावेशी है। यह बजट देश की जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। यह बजट ऑरेंज ईकोनॉमी पर विशेष ध्यान करने के साथ भविष्य की जरूरतों को पूरा करने वाला है। यह बजट विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में निर्णायक कदम है। यह बजट प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप देश की आर्थिक मजबूती, अधोसंरचना विस्तार और भविष्य की तकनीकों का रोडमैप प्रस्तुत करता है।
*समृद्ध भारत का रोडमैप है बजट*
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत वर्ष 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। पछले चार वर्षों से भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारतीय अर्थव्यवस्था और बजट की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि भारत की जीडीपी पिछले दस वर्षों में 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो चुकी है। अप्रैल से दिसंबर के बीच महंगाई दर घटकर मात्र 1.7 फीसदी रही है, जो विश्व में सबसे कम है। राजकोषीय घाटे को 4.4 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है और अगले वर्ष इसे 4.3 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य है। इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश को 2014 के 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाया गया है। बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर (10 नए फैब्स) और ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ (ऑडियो-विजुअल एवं गेमिंग) पर विशेष ध्यान दिया गया है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के बजट में 50 फीसदी की वृद्धि करते हुए 6,800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है तथा टेलीकॉम क्षेत्र के लिए 72,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
*भविष्य की जरूरतों को रखा गया है ध्यान*
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने वाले बजट है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने हर परिवार, हर समाज और हर वर्ग के लिए संसाधनों और अवसरों का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार ने बजट में टैक्सटाइल से लेकर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, सेवा और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों के लिए तो बड़ी घोषणाएं की हैं, साथ में उन्होंने आगामी भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कंटेंट क्रिएटर्स, पर्यटन और एआई के लिए कई सौगातें दी है। बजट के माध्यम से यह सभी घोषणाएं दर्शाती हैं कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित और स्वावलंबी भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के कर्तव्य को पूरा किया है।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com