Breaking News

*-PM के विकास मॉडल और डबल इंजन सरकार को महाराष्ट्र में मिला ऐतिहासिक जनादेश* *- जनता ने नकारात्मक, अवसरवादी और परिवारवादी राजनीति को किया खारिज* – हेमंत खण्डेलवाल*

*-PM  के विकास मॉडल और डबल इंजन सरकार को महाराष्ट्र में मिला ऐतिहासिक जनादेश*
*- जनता ने नकारात्मक, अवसरवादी और परिवारवादी राजनीति को किया खारिज*
*- हेमंत खण्डेलवाल*

भोपाल, से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा-महायुति गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास पर मुहर है। महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल और डबल इंजन सरकार को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। जनता ने नकारात्मक, अवसरवादी और परिवारवादी राजनीति को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित मध्यप्रदेश व चुनाव में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय संगठन नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से सुनिश्चित हुई है।
*यह विजय जनता के विश्वास और विकासोन्मुखी राजनीति की अभिव्यक्ति है*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि महायुति की प्रचंड और ऐतिहासिक विजय जनता के विश्वास, सुशासन और विकासोन्मुखी राजनीति की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। महाराष्ट्र की जनता ने बड़े जनादेश के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया है कि वह स्थिर सरकार, पारदर्शी प्रशासन और परिणाम देने वाली राजनीति के साथ खड़ी है। यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के सक्षम व सशक्त नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे की जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कारण शहरी विकास, बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, जल आपूर्ति, डिजिटल सेवाओं और नागरिक सुविधाओं में जो व्यापक और तेज सुधार हुआ है, उसका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचा है। निकाय स्तर पर दिखने वाला यही विकास इस ऐतिहासिक जनादेश का प्रमुख कारण है।
*जनता ने भ्रम फैलाने वाली राजनीति को नकार दिया*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि निकाय चुनावों में महाराष्ट्र की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस और ठाकरे बंधुओं की नकारात्मक, अवसरवादी और परिवारवादी राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब महाराष्ट्र में भ्रम फैलाने वाली राजनीति नहीं, बल्कि काम करने वाली, जवाबदेह और विकास के प्रति समर्पित सरकार चाहिए। यह जनादेश इस बात का भी प्रमाण है कि जनता अब झूठे आरोपों, अवरोध की राजनीति और स्वार्थपरक गठबंधनों से ऊपर उठकर विकास, स्थिरता और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। महायुति की यह विजय नकारात्मक राजनीति, स्पष्ट नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की जीत है, जिसने महाराष्ट्र के भविष्य को मजबूत दिशा देने का काम किया है। यह ऐतिहासिक विजय भारतीय जनता पार्टी और महायुति के हर कार्यकर्ता की अथक मेहनत, अनुशासन और जनता से निरंतर संवाद का परिणाम है। बूथ स्तर तक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को जमीन पर साकार किया, जिससे यह जनादेश संभव हुआ। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

About Mahadand News

Check Also

चमत्कारिक सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर दिगवाड़

दिगवाड़ बाड़ी जिला रायसेन में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर चमत्कारों के कारण आस्था का केंद्र …