Breaking News

PM श्री नरेन्द्र मोदी जी श्रद्धेय अटल जी के विकसित भारत के सपने को साकार कर रहे हैं* – *अरुण सिंह

*-PM श्री नरेन्द्र मोदी जी श्रद्धेय अटल जी के विकसित भारत के सपने को साकार कर रहे हैं* – *अरुण सिंह

श्रद्धेय अटल जी की दूरदर्शी योजनाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं मोदी जी*
*-श्री अमित शाह जी ग्वालियर व रीवा में अटल जी को समर्पित विकास योजनाओं का करेंगे शुभारंभ*
*-25 से 31 दिसंबर तक प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में आयोजित किए जायेंगे भव्य ‘अटल स्मृति सम्मेलन’*
*- अरूण सिंह*

*भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट*

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्री अरूण सिंह ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विकसित भारत के सपने को पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार कर रहे हैं। श्रद्धेय अटल जी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्र निर्माण के कार्यों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नई ऊर्जा, नई गति से नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मशताब्दी वर्ष पूरे देश में प्रेरणा, स्मरण और जनभागीदारी के साथ मना रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी व्यापक और प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ग्वालियर और रीवा में श्रद्धेय अटल जी के नाम से समर्पित अनेक विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जो प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगी।
*25 से 31 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ आयोजित किए जायेंगे*
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्री अरूण सिंह ने कहा कि 25 से 31 दिसंबर तक मध्यप्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों का विषय -“मध्यप्रदेश में अटल जी का व्यक्तित्व व वैचारिक यात्रा, राष्ट्र निर्माण का सुशासन मॉडल एवं विकसित भारत की विरासत” है। इन सम्मेलनों में जनसंघ काल से अटल जी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सामाजिक क्षेत्र के प्रबुद्धजनों तथा शिक्षा, विज्ञान, शोध और अन्य क्षेत्रों से जुड़े उनके संपर्क में रहे विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। 25 दिसंबर से प्रदेश के सभी जिला भाजपा कार्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धेय अटल जी के जीवन, विचार और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जो 31 दिसंबर तक चलेंगी। इन प्रदर्शनियों में हमारे अटल जी, मध्यप्रदेश के अटल जी और भारत के अटल जी विषयों के माध्यम से उनके विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आमजन प्रेरणा ले सके।
*24 दिसंबर को स्वच्छता अभियान व दीपोत्सव होगा*
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्री अरूण सिंह ने कहा कि ने 24 दिसंबर को प्रातः श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और शाम को पार्टी के सभी जिला कार्यालयों में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल जी की जन्मजयंती देशभर में मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ग्वालियर और रीवा एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता देश भर में आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
*भाजपा और राष्ट्र निर्माण में अटल जी का योगदान अतुलनीय*
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्री अरूण सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी जनसंघ के प्रमुख सदस्य रहे और 1980 में भाजपा के गठन के बाद पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। पार्टी की वैचारिक यात्रा को विराट स्वरूप देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी देश के सबसे कम उम्र के सांसद रहे। उनकी ओजस्वी भाषण शैली और विचारशीलता सभी को प्रभावित करती थी। जिन अटल जी के बारे में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि “यह लड़का एक दिन भारत का प्रधानमंत्री बनेगा”, उन्हीं अटल जी को आपातकाल के दौरान जेल भेजा गया और यातनाएँ दी गईं। लेकिन फिर भी वे लोकतंत्र और राष्ट्रहित के प्रति अडिग रहे।
*अटल जी के सपनों को साकार कर रहा है आज का भारत*
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्री अरूण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भज योजना, कारगिल विजय जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां श्रद्धेय अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम थे। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज़ी से अग्रसर है। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी द्वारा शुरू किए गए कार्यों, उनके सुशासन और विरासत को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। श्रद्धेय अटल जी अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से करोड़ों देशवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गौरव रणदिवे, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्रीमती संगीता सोनी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

*-Center Government और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाकर जनकल्याण में योगदान करें*- अजय जामवाल*

*-Center Government और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाकर जनकल्याण में योगदान …