Breaking News

*प्रत्येक बीएलए 2 को बूथ स्तर पर अत्यंत गंभीरता के साथ इस कार्य को करना होगा* *भगवानदास सबनानी*

*प्रत्येक बीएलए 2 को बूथ स्तर पर अत्यंत गंभीरता के साथ इस कार्य को करना होगा*
*भगवानदास सबनानी*

भोपाल – मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) को लेकर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की गई। कार्यशाला को एसआईआर अभियान के प्रदेश संयोजक व विधायक भगवानदास सबनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर अभियान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अति गंभीरता के साथ लगना होगा।
इस अभियान में लगने वाले प्रत्येक बीएलए को बहुत ही तत्परता सक्रियता के साथ इस कार्य को संपन्न करने के लिए अपना सहयोग देना है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया संचालित की जा रही है, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
लोकतंत्र को अधिक मजबूत और सशस्त्र बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। हमें तत्परता सक्रियता और समन्वय के साथ निर्वाचन आयोग का सहयोग करना है।
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता वर्ष भर अपने क्षेत्र के नागरिकों के साथ जुड़ा रहता है उनके सुख-दुख में उनके साथ रहता है। इसीलिए हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य हो जाता है कि प्रत्येक नागरिक को इस अभियान की जानकारी देकर उसका पूर्ण सहयोग कर मतदाता सूची में उसका नाम सुनिश्चित करवाएं।
उन्होंने कार्यशाला में एसआईआर की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
कार्यशाला में प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर माता शबरी मंडल, पंचशील मंडल, टैगोर मंडल के बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री, बी एल ए को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बीएलए मुकेश राय विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया पार्षद जगदीश यादव पार्षद पार्षद गिरिजा राजेश खटीक पूर्व पार्षद राजेश खटीक वरिष्ठ नेता लीलेद्र मारण महेश जोशी सहित तीनों मंडलों के बूथ अध्यक्ष, मंत्री और बी एल ए उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षौल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट *न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ हुआ …