Vendy मातरम का सामूहिक गायन कर ‘वंदे मातरम @150’ अभियान का करेंगे शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
भोपाल, से महादण्ड संवाददाता की रपट
भोपाल – भारतीय जनता पार्टी स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित “वंदे मातरम” रचना के 07 नवंबर 2025 को 150 वर्ष पूर्ण होने पर इस गीत की वर्षगांठ को देश और प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाएगी। शुक्रवार 07 नवंबर को प्रातः 11 बजे मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के शौर्य स्मारक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में वंदे मातरम (अपने मूल स्वरूप में) के सामूहिक गायन में शामिल होकर शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात् स्वदेशी का संकल्प भी सामूहिक रूप से लिया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मध्यप्रदेश के भोपाल सहित 10 संभागों तथा 10 विशेष स्थानों पर विशेष आयोजन होंगे। इन आयोजनों में प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठजन शामिल होंगे। 07 नवंबर से शुरू होने वाला यह उत्सव 26 नवम्बर (संविधान दिवस) तक देशभर के साथ प्रदेशभर में मनाया जाएगा, जिसमें हर जिले और हर शैक्षणिक संस्थान की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
*संभागों में प्रदेश शासन के मंत्रीगण जनता के साथ करेंगे वंदे मातरम का सामूहिक गायन*
वंदे मातरम का सामूहिक गायन 07 नवंबर को प्रदेश के 10 सभागीय स्थानों पर किया जा रहा है, जिनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के शौर्य स्मारक, उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल कलेक्टर कार्यालय रीवा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय कलेक्टर कार्यालय इंदौर, श्री राकेश सिंह कलेक्टर कार्यालय जबलपुर, श्री राव उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम कलेक्टर कार्यालय, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर, श्री गोविंद सिंह राजपूत कलेक्टर कार्यालय सागर, श्री एंदल सिंह कंसाना कलेक्टर कार्यालय मुरैना, श्री दिलीप जायसवाल कलेक्टर कार्यालय शहडोल एवं श्री गौतम टेटवाल कलेक्टर कार्यालय उज्जैन में वरिष्ठजनों के साथ वंदे मातरम के सामूहिक गायन में शामिल होंगे।
*भाजपा दस विशेष स्थानों पर करेगी आयोजन*
भारतीय जनता पार्टी 7 नवंबर को प्रदेश के 10 विशेष स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन का आयोजन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शामिल होंगे। इसी तरह प्रदेश के मॉ नर्मदा तट सेठानी घाट नर्मदापुरम, शहीद रामप्रसाद बिस्मिल स्मारक मुरैना, रानी लक्ष्मीबाई बलिदान स्थल ग्वालियर, रानी लक्ष्मीबाई स्मारक स्थल सागर, शहीद पदम्धर स्मारक रीवा, शहीद स्मारक शहडोल, शहीद रघुनाथ शाह, शंकर शाह बलिदान स्थल जबलपुर, देवी अहिल्या बाई स्मारक स्थल इंदौर एवं महाकाल लोक उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश शासन के स्थानीय मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर एवं वरिष्ठजन शामिल होंगे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com