Journalist प्रदेश सरकार एवं केंद्रीय सरकार की पत्रकारों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें एवं बीमा अवश्य कराएं = राधावल्लभ शारदा
नगर परिषद द्वारा बनाए गई दुकानों के ऊपर पत्रकारों के लिए दुकान बनाकर उनके कार्यालय के लिए प्रस्ताव पास कर आवंटित करने के लिए की घोषणा
भाड़ा क्रय योजना के अंतर्गत मकान बनाकर देने का आश्वासन =मारुति शिशिर
लक्ष्मीनारायण अग्रवाल को भोपाल संभागीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई ।
भेरून्दा। असेंबली ऑफ़ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा का नगर भेरु़दा नसरुल्लागंज में आगमन हुआ।जहां नगर के रेस्ट हाउस में संगठन के पत्रकारों के साथ चर्चा की गई। वहीं सभी पत्रकार साथियों के द्वारा अध्यक्ष दादा राधावल्लभ शारदा को मोतियों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
वही लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं चांद मियां द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री शारदा एवं संगठन महासचिव श्री माखन विजयवर्गीय को श्रीफल एवं भगवान के चित्र बैठकर सम्मान किया गया इस अवसर पर सभी पत्रकार साथी मुख्य रूप से शामिल रहे।
श्री शारदा द्वारा पूरे प्रदेश में पत्रकारों के हित के लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं के विषय में बताया जिसमें मुख्य रूप से पत्रकारों का बीमा, एवं 60वर्ष के बाद पत्रकारों के लिए सरकार द्वारा सम्मान निधि एवं पत्रकारो के हित की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ जगह जगह झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं। उनसे हमें कैसे निपटना है ।वहीं उन्होंने सरकार से मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए शीघ्र सुरक्षा कानून लागू करें एवं पत्रकारो के लिए कल्याणकारी योजना बनाई जाए ।
वहीं कार्यक्रम में पधारे ।
नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशर से नसरुल्लागंज के पत्रकारों के लिए कार्यालय की मांग रखी। नगर परिषद अध्यक्ष मारुति सेशन ने कहां के आपने जो पत्रकारों के कार्यालय के लिए मांग रखी है आपने जो बताया कि मार्केट के ऊपर अगर दुकान नगर परिषद द्वारा बनवाई जाए तो मैं नगर परिषद में प्रस्ताव में रखकर चर्चा करूंगा ऊपर जो दुकान निर्मित होंगे उसमें पत्रकार साथियों को दुकानें आवंटित हो जाए जिससे वह अपना कार्यालय बना ले। वही श्री शारदा ने नगर परिषद अध्यक्ष मारुति से कहा के आप जो योजना बनवाने वाले उसके अंतर्गत पत्रकारों को दुकानें आवंटित कराएंगे तो उससे यह अपना कार्यालय आसानी से खोल लेंगे इनको कम किराए एवं कम राशि में दुकान आवंटित हो जायेंगी
वही इस मीटिंग में एक विशेष बात यह रखी गई कि कार्यालय उन्ही पत्रकार साथियों को उपलब्ध कराए जाएंगे जिनके नगर भेरुंदा में दैनिक समाचार पत्र आते हैं और पूरे भैरुदां में बंटते हैं और जो सक्रिय रहकर जनता के बीच उनके मुद्दे उठा रहे हैं उनकी बात सरकार के सामने रख रहे हैं उन्हीं पत्रकारों को कार्यालय उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय संगठन महासचिव श्री माखन विजयवर्गीय जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर, पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि राजेश पंवार एवं अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com