Breaking News

VJP से चुनाव लड़ेंगी नूपुर शर्मा, चर्चाओं ने पकड़ा जोर; केजरीवाल को भी दे चुकी हैं चुनौती?

VJP से चुनाव लड़ेंगी नूपुर शर्मा, चर्चाओं ने पकड़ा जोर; केजरीवाल को भी दे चुकी हैं चुनौती?

दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
भाजपा नेता नूपुर शर्मा सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। सोमवार को एक्स पर सूत्रों के हवाले से भाजपा रायबरेली से उनको चुनावी मैदान में उतारने की खबर वायरल होने लगी।
रायबरेली कांग्रेस की एकमात्र ऐसे सीट है, जहां 2004 से सोनिया गांधी अजेय हैं। इस बार सोनिया के राज्यसभा चले जाने से यहां कांग्रेसी प्रियंका गांधी वाड्रा या राहुल गांधी को चुनावी समर में उतरने की मांग कर रहे हैं। अभी रायबरेली में किसी भी दल ने उम्मीदवार काे टिकट नहीं दिया है। लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। नुपुर शर्मा का अचानक नाम आना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

*अरविंद केजरीवाल के सामने लड़ा है चुनाव*
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पेशे से अधिवक्ता नुपुर शर्मा को अरविंद केजरीवाल के सामने चुनावी मैदान में उतारा था। अरविंद केजरीवाल ने 31 हजार से अधिक मतों से नुपुर को शिकस्त दी थी। इंटरनेट मीडिया पर खबर है कि बीजेपी उन्हें रायबरेली से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि पार्टी हाइकमान की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
*पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद आई थी चर्चा में*
2015 में पहली बार नुपुर शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था। उनके बयान को लेकर कानपुर में लोग आक्रोशित हो गए थे। विवाद आक्रामक होता देख भाजपा में नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

About Mahadand News

Check Also

News Paper मालिकों के द्वारा पत्रकार संगठन के समाचार प्रकाशन पर रोक या भोपाल के पत्रकार पीले चाबंल का इंतजार करते रहे। 

News Paper मालिकों के द्वारा पत्रकार संगठन के समाचार प्रकाशन पर रोक या भोपाल के …