*CM मोहन से मिलने पहुंचे वेयरहाउस आनर एसोसिएशन के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन*
भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट भोपाल। मध्य प्रदेश वेयरहाउस ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज रविवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मुलाकात की और वेयरहाउस मालिको को संचालन में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने कहा कि शासन की गलत नीतियों के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई वेयरहाउस महीनों से खाली पड़े हैं और किराए का भी समय पर भुगतान नहीं हो रहा है।
वेयरहाउस ओनर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को बताया कि रोज नए नियम बनाये जा रहे हैं, जिनसे संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है। कई वेअरहाउस संचालक डिफाल्टर होने की कगार पर आ गए हैं। शासन की बनाई गई वर्तमान खरीदी नीति से 80 प्रतिशत वेयरहाउस खाली रह जाएंगे। उनकी इस समस्या को सुनने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने शीघ्र सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
*IAS स्मिता भारद्वाज के खिलाफ खोला था मोर्चा*
मध्यप्रदेश के वेयरहाउस संचालकों ने कल ही खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वेयरहाउस संचालक शनिवार को एकजुट हुए और कई तरह के आरोप लगाए। संगठन का कहना है कि नए आदेश जो विभाग से निकाला गया है, इससे किसान और वेयरहाउस संचालक दोनों परेशान होंगे। नए आदेश में गोदाम में एक भी बोरी गेहूं मिली तो भंडारण की इजाजत नहीं रहेगी ये सरासर अन्याय है।
IAS स्मिता भारद्वाज के खिलाफ वेयरहाउस संचालकों ने खोला मोर्चा: तानाशाही का लगाया आरोप, कहा- उनके इस आदेश से किसान और वेयरहाउस मालिक दोनों परेशान
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com