Breaking News

One राज्य सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान विधायक के क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण दोनों को पता नहीं

One राज्य सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान विधायक के क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण दोनों को पता नहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज राज्यसभा सांसद तथा उनके पुत्र वर्तमान विधायक है जिनके रहते वन भूमि पर कब्जा है। राघौगढ़ में 100 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण, सांसद और विधायक को जानकारी नहीं। भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट, राष्ट्रीय हरित अधिकरण की भोपाल स्थित मध्य क्षेत्रीय न्यायपीठ ने अतिक्रमण के एक प्रकरण में प्रमुख सचिव,वन एवं पर्यावरण विभाग, मुख्य वन संरक्षक मध्यप्रदेश एवं सचिव राजस्व मध्यप्रदेश वन विभाग पी सी बी और मुख्य सचिव मध्यप्रदेश को वन भूमि से अतिक्रमण हटाने एवं गहरा पौधरोपण करके भूमि को संरक्षित करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण भोपाल द्वारा प्रकरण संख्या 163/ 2023 में राघौगढ़ जिला गुना मध्यप्रदेश के कोष्ट संख्या 678 की लगभग 100 हेक्टेयर भूमि में हुए अतिक्रमण ध्यान में रखते हुए एक उच्चस्तरीय समिति प्रमुख सचिव राजस्व को सम्मिलित करते हुए वन भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में समिति गठित की गई है। न्याय पीठ न्यायिक सदस्य एस के सिंह और विशेषज्ञ सदस्य डॉ ए सेंदल वेल को अपने प्रतिनिधि नामित करा कर उक्त भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा कर भूमि वन विभाग को दिलाएं जाने हेतु निर्देशित किया है।वन विभाग को भूमि को कटीले तारों से फेंसिंग कर तत्काल संरक्षित का निर्देश दिया गया है। इसी के साथ अतिक्रमण कर्ताओं पर वन विभाग को कार्यवाही करना चाहिए। गुना जिले के राघौगढ़ से राजनीति में एक ही परिवार का आधिपत्य स्थापित है और इस बात को पूरा देश जानता है। मजेदार बात यह है कि जो व्यक्ति मध्यप्रदेश का मुख्य मंत्री, राज्य सभा का सांसद रहा है और उनके परिवार के सदस्य मंत्री रहे और वर्तमान में विधायक है क्या उनकी जानकारी में इतना साहस किस में है जो 100 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा किया हुआ है।

About Mahadand News

Check Also

*-PM श्री मोदी जी के नेतृत्व में बदली देश की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रिवेंटिव क्योर पर फोकस* *-मेडिकल शिक्षा, जनकल्याण और विकास में मध्यप्रदेश बना देश का नेतृत्वकर्ता* -जगत प्रकाश नड्डा *

*-PM श्री मोदी जी के नेतृत्व में बदली देश की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रिवेंटिव क्योर पर …