Breaking News

*नरेन्द्र मोदी एतिहासिक जीत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे*मध्यप्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाएंगे*

*नरेन्द्र मोदी एतिहासिक जीत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे*मध्यप्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाएंगे*

भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
भोपाल, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 15 जनवरी से देश भर में दीवार लेखन अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने रविवार को रोशनपुरा चौराहे पर एवं सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने वार्ड क्रमांक 26 के बूथ क्रमांक 7 ग्राम सेवनिया गौड़, नागेश्वर मंदिर सूरज नगर तिराहे पर दीवार लेखन किया। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने दीवार पर अपने हाथ से कमल का फूल बनाया और ‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखा।

*मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी : डॉ. महेन्द्र सिंह*
दीवार लेखन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेद्र सिंह ने कहा कि देशभर में दीवार लेखन चल रहा है। आज मैंने भी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर दीवार लेखन किया। देश की जनता श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, देश भर के पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा अब तक के जीत के सभी रिकार्ड तोड़ेगी। श्री नरेंद्र मोदी जी ऐतिहासिक बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाएगी।

*प्रधानमंत्री जी को लेकर देश में प्रचंड लहर है : श्री सतीश उपाध्याय*
दीवार लेखन करने के बाद लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर प्रचंड लहर है। देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता एक बार फिर से श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दीवार लेखन का कार्य कर रहे हैं। देश की जनता में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। मध्यप्रदेश के साथ देशभर की जनता इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा को विजयी बनाकर श्री नरेंद्र मोदी जी तो तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।

About Mahadand News

Check Also

Membership सदस्यता वर्ष 2025

Membership सदस्यता वर्ष 2025 मित्रों, वंदेमातरम्, असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स की वर्ष 2025 के लिए …