Breaking News

Ghaziabad प्रधानमंत्री मोदी ने दी गाजियाबाद सीट पर चुनाव को लेकर विपक्ष को चुनौती दी। लखनऊ से

Ghaziabad प्रधानमंत्री मोदी ने दी गाजियाबाद सीट पर चुनाव को लेकर विपक्ष को चुनौती दी। लखनऊ से
प्रेमशंकर अवस्थी के साथ भोपाल से वैंकटेश शारदा द्वारा संपादित रपट।
गाजियाबाद। अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुलंदशहर में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष को चुनौती दी हैं। लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में भाजपा को आने से रोकने के लिए विपक्ष ने हरसंभव प्रयास करने शुरू कर दिए हैं।
कांग्रेस को मिल सकता है रालोद व सपा का समर्थन
एक-एक सीट और एक-एक वोट के लिए होने वाले इस सियासी युद्ध में भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले गाजियाबाद में भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई हो सकती है, कांग्रेस को रालोद और सपा का समर्थन भी मिल सकता है।
बसपा ने पहले से ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन गाजियाबाद की लोकसभा सीट पर इससे पहले कभी बसपा का कब्जा नही रहा है, ऐसे में लड़ाई प्रमुख रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच होने के आसार हैं।
कांग्रेस , सपा और रालोद ने भले ही अभी आधिकारिक रूप से सीटों के बंटवारे को लेकर कुछ नही कहा है, लेकिन शनिवार रात को पूर्व पार्षद मनोज चौधरी सहित कुछ कांग्रेस नेताओं ने इंटरनेट मीडिया पर गाजियाबाद की लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी के उतरने की बात सूत्रों के हवाले से कही है।
इसमें उन्होंने सपा और रालोद को समर्थन देने की बात भी लिखी है। यदि वास्तव में ऐसा होगा तो गाजियाबाद में मुकाबला तो भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों के बीच होगा, लेकिन सबकी नजरें भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों पर टिकी होंगी।

About Mahadand News

Check Also

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है – मोहन यादव

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि …