भारत पाकिस्तान सीमा पर दोनों देशों के अधिकारियों में मिठाइयों का हुआ आदान-प्रदान
फाजिल्का से लीलाधर शर्मा के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
फाजिल्का- देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर फाजिल्का के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर कमांडेंट के. एन. त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान बीएसएफ की टुकड़ी से सलामी ली गई।
उसके बाद भारत पाक सीमा की जीरो लाइन पर भारत की तरफ से बीएसएफ की 55वीं बटालियन के कमांडेंट के. एन. त्रिपाठी ने पाकिस्तान रेंज अफसर को मिठाइयां भेंट कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उधर पाकिस्तान के विंग कमांडर असफन दियार व अन्य अधिकारियों ने मिठाइयां और फलों का टोकरा भेंट कर भारतीय गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी और आपस में सुहार्दपुर्ण संबंध बने रहने की कामना की।
फोटो कैप्शन- भारत पाक सीमा पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दोनों देशों के अधिकारी मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हुए।
Check Also
मन को शांति का अनुभव और भविष्य में पालन करने का संकल्प मिला।
मन को शांति का अनुभव और भविष्य में पालन करने का संकल्प मिला। ओम शांति, …
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com