*PM *प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत संकल्प में सहभागी बनें महिलाएं*मोर्चा कार्यकर्ता विकसित भारत बनाने के लिए 100 डेज चैलेंज लें* हितानंद *
भोपाल, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में महिलाएं और महिला मोर्चा कार्यकर्ता सहभागी बनें। भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए महिलाएं नमो एप विकसित भारत एंबेसडर बनें और 100 डेज चैलेंज लेकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता ‘‘नमो एप’’ में 10 लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाएं। आगामी माह में होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारी में सभी पदाधिकारी बहनें जुट जाएं और अधिक से अधिक से भागीदारी सुनिश्चित करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
नमो एप को लेकर भोपाल जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से विकास कर रहा है। जैसा पहले भारत था, वैसा भारत बनाने के लिए हम सभी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। भारत सैन्य व्यवस्था, आर्थिक मामलों के साथ सभी क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। कभी आयात करने वाले देशों में गिना जाने वाला भारत श्री मोदी जी के नेतृत्व में निर्यात करने वाले देशों में शामिल हो गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद श्री नरेंद्र मोदी जी जब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, तब भारत भी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के करीब पहुंच चुका होगा। 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित देश बनाने के लिए महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण बहुत जरूरी है।
*महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही भाजपा*
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 15 हजार महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिलाकर ड्रोन दीदी बना रहे हैं। पहले स्व सहायता समूहों से देश में करीब दो करोड़ महिलाएं जुड़ी थीं। भाजपा सरकारों ने देश की करीब 12 करोड़ महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार देने के साथ आत्मनिर्भर बना रही है। भाजपा महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। आप सभी लोकसभा चुनाव के कार्य में लग जाए। लोकसभा चुनाव में श्री मोदी जी को इतनी प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताकर प्रधानमंत्री बनाएं की इतिहास कायम हो जाए। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नमो एप में दस लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत बनाने के कार्य में सहभागिता करें।़
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि भगवान राम कण-कण में हैं। जब कांग्रेस नेतृत्व ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराया तब कांग्रेसियों ने विरोध क्यों नहीं किया ? जो राम का न हुआ वह किसी नही हो सकता।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री रविंद्र यति, सुश्री सरिता देशपांडे, श्रीमती शशि सिन्हो, श्रीमती सुषमा चौहान, श्री राजेंद्र गुप्ता, आईटी सेल के संयोजक श्री विश्व विजय सिंह सहित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित थीं।
