Breaking News

कैंसर पीड़ित और एक दिव्यांग को दी कलेक्टर सिंह ने आर्थिक सहायता*

*कैंसर पीड़ित और एक दिव्यांग को दी कलेक्टर सिंह ने आर्थिक सहायता*
*जनसुनवाई में आए 88 आवेदनों पर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*
भोपाल: हमारे प्रदेश में पीड़ितों को सहायता की जाती है, पत्रकारों को जनसंपर्क विभाग, विधायक निधि, मुख्यमंत्री सहायता योजना , सांसद निधि एवं बीमा, हमें जानकारी होना चाहिए।
कलेक्टर आशीष सिंह ने जनसुनवाई में मंगलवार को 88 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह के समक्ष आए कैंसर पीड़ित निवासी छोला श्री राहुल अहिरवार को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी को निर्देश दिए। साथ ही 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता भी दी गई। इसके साथ ही मूकबधिर दिव्यांग बच्ची को आशा निकेतन स्कूल के हॉस्टल फीस के लिए 12 हजार 500 रूपये, करोंद क्षेत्र निवासी मूकबधिर राखी जोशी की स्कूल फीस माफ कराने के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सभी एडीएम श्री प्रकाश सिंह चौहान, सुश्री अंकिता धाकरे, श्री भूपेन्द्र गोयल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …