Breaking News

Cm 6 Leader In Race *राजस्थान में 16 से पहले सीएम की शपथ! रेस में सबसे आगे ये 6 दिग्गज, राजनाथ सिंह पर भरोसा*

*Cm 6 Leader In Race
*राजस्थान में 16 से पहले सीएम की शपथ! रेस में सबसे आगे ये 6 दिग्गज, राजनाथ सिंह पर भरोसा*
जयपुर से रामदयाल मीणा के साथ भोपाल से वैंकटेश शारदा की रपट
जयपुर : राजस्थान में नई सरकार के गठन और भावी मुख्यमंत्री को लेकर पिछले पांच दिन से बीजेपी में कशमकश जारी है। आगामी दो दिन में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। बीजेपी आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया है। तीनों पर्यवेक्षक रविवार 10 दिसंबर को जयपुर आएंगे। रविवार या सोमवार को बीजेपी मुख्यालय में पार्टी विधायक दल की बैठक होगी। इसी में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। मुख्यमंत्री की दौड़ में राजस्थान के 6 नेता सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम खास तौर से सामने आ रहा है। वहीं चर्चा है कि 16 दिसंबर से पहले शपथ ग्रहण पूरा कर लिया जाएगा।6 leader in race
राजस्थान में 16 से पहले सीएम की शपथ! रेस में सबसे आगे ये 6 दिग्गज, 4 नाम तो आपको भी चौंका देंगे
भारतीय पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर को सूर्य धुन राशि में प्रवेश करेगा। इसे मलमास कहा जाता है और मलमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते है। ऐसे में नई सरकार का गठन 16 दिसंबर के पहले होना तय माना जा रहा है। बस इसी वजह से बीजेपी में लगातार जारी माथापच्ची के बाद तीन पर्यवेक्षकों को चुना है। वो राजस्थान में विधायकों के साथ बात करके सीएम के नाम पर पूरी रिपोर्ट आलाकमान को देंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा।
वसुंधरा राजे सीएम रेस में सबसे आगे चल रही हैं। वे 5 बार सांसद रह चुकी हैं और लगातार छठवीं बार विधायक बनी हैं। राजे के समर्थन में कई विधायक डटकर खड़े हैं जिनमें से कुछ ने बयान जारी कर दिए हैं कि राजे ही उनकी पहली पसंद हैं। भले ही बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया लेकिन राजस्थान में 5 महीने बाद लोकसभा चुनाव है। ऐसे में लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। राजे की नाराजगी से पार्टी को बड़ा नुकसान होना तय माना जा रहा है।
बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मुख्यमंत्री के दावेदार माने जा रहे हैं। चित्तौड़गढ़ से लगातार दो बार सांसद रहे सीपी जोशी पीएम मोदी के पसंदीदा नेताओं में माने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी और प्रदेश संगठन में चल रही गुटबाजी को दूर करने की कोशिश की। जोशी के आने के बाद गुटबाजी कम हुई या नहीं, यह अलग बात है लेकिन कहीं भी अंदरुनी विवाद बाहर नहीं आया। जोशी मेवाड़ के नए चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले हैं। वे पिछले कई साल के संगठन में अलग-अलग पदों पर रहकर अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। ओम माथुर वर्ष 2008 से 2009 तक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रदेश बीजेपी में चल रही गुटबाजी से हमेशा दूर रहने वाले माथुर को भी भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर के रहने वाले हैं। वे पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर वे राजनीति में आए। बीकानेर से लगातार दो बार लोकसभा सांसद बने हैं। मेघवाल को पीएम मोदी के विश्वासपात्र नेताओं में माना जा रहा है। पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए दलित कार्ड खेलकर एक बड़े वोट बैंक को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास किया। राजस्थान में दलित वर्ग के नेता को सीएम बनाकर पार्टी दलित कार्ड खेल सकती है।
गजेंद्र शेखावत को लेकर भी चर्चा का दौर तेज
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मूलरूप से झुंझुनूं के रहने वाले हैं लेकिन उनका लोकसभा क्षेत्र जोधपुर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। अशोक गहलोत के खिलाफ सियासी हमला बोलने में शेखावत हमेशा आगे रहे हैं। लगातार दो बार सांसद चुने जाने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत भले ही विधायक नहीं हों लेकिन उन्होंने कई नेताओं को टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सीएम रेस में वैष्णव, क्या पीएम मोदी इन पर जताएंगे भरोसा?

About Mahadand News

Check Also

बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर निगम का छापा।*

*बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर …