Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गांरटी ने की मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत पक्की

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गांरटी ने की मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत पक्की*
*प्रदेश को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने के लिए संकल्पित भाजपा सरकार*
*जगह-जगह नजर आई कांग्रेस की हार, 3 दिसंबर को फिर बनेगी भाजपा सरकार*
*कांग्रेस में लोगों को नजर आया खोट, 17 नवंबर को भाजपा को मिलेंगे प्रचंड वोट*
*सामुहिक नेतृत्व ने किया कमाल, मध्यप्रदेश बना बेमिसाल*
*- श्री विष्णुदत्त शर्मा*
भोपाल – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। भाजपा ने इस दौरान संकल्प से सिद्धि तक के सफर के आधार पर प्रचार-प्रसार किया। मध्यप्रदेश की *जनता के नाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रेम की पाती भी आई।* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष एवं सासंद श्री विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने जनसभाओं को अलग-अलग जगह जनसभाओं के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया।
*भाजपा ने दिया संदेश जनकल्याण का*
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हमने भाजपा के संकल्प से सिद्धि तक के सफर के आधार पर प्रचार-प्रसार किया। *भाजपा विजय संकल्प पर्व के रूप में यह चुनाव प्रचार-प्रसार की अवधि रही है,* जिसमें हर एक व्यक्ति के मन से आवाज निकली फिर इस बार भाजपा सरकार। मध्यप्रदेश, भाजपा सरकार के शासनकाल में चतुर्दिक विकास का साक्षी बनकर उभरा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला, युवा, किसान, सामाजिक कल्याण, जनजातीय कल्याण, यातायात परिवहन, आस्था एवं पौराणिक केंद्रों के विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य हुए हैं।
*श्री मोदी जी की गारंटी भाजपा पर भरोसे का आधार*
*मध्यप्रदेश में लगभग 45 लाख गरीब परिवारों का अपना पक्का घर मिला।*
*1.36 करोड़ की आबादी को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकाला गया।*
*महिला को मजबूत करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया*
*किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 12 हजार रुपया मिल रहा है।*
*गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 और धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपए किया गया*
*तेन्दुपत्ता 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा किया गया*
*हर परिवार को स्वरोजगार*
*भाजपा ने अभियानों से पाया जनता का आशीर्वाद*
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने भाजपा सरकार के 20 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया, जिसमें स्वर्णिम मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को आंकड़ों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस रिपोर्ट कार्ड को गरीब कल्याण महाअभियान का नाम दिया गया है। रिपोर्ट कार्ड के साथ पांच दिशाओं से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। 21 दिनों में 5 यात्रा रथ चले मतलब कुल 105 दिन की यात्रा, जो 11 हजार किलोमीटर के भू भाग क्षेत्र से यात्रा गुजरी। 1000 से अधिक स्थानों पर जनता ने यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए उमड़ पड़ी। लगभग 700 स्थानों पर रथ सभाएं हुई जहां भाजपा नेतृत्व ने जनता से संवाद किया। लगभग 300 के आसपास मंच सभाएं हुई और हर सभा में हजारों हजार की संख्या में जनता ने पहुंचकर आशीष दिया।
*21 दिनों की जन आशीर्वाद यात्रा, हाईटेक एलईडी रथ* के माध्यम से सभी 230 विधानसभाओं में सैकड़ों स्थानों पर भाजपा नेतृत्व ने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।
इस प्रचार अभियान के माध्यम से मध्यप्रदेश *भाजपा परिवार में करीब 14 लाख नए सदस्य जुड़े।*
इन यात्राओं में विभिन्न स्थानों पर लगाई गई *आकांक्षा पेटियों से मिले सुझावों को भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल किया गया*
प्रदेश के 1,093 मंडलों में 12,000 शक्ति केन्द्रों पर एकसाथ शक्ति सम्मेलनों का शुभारंभ किया गया, इन सम्मेलनों में *प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति* और माइक्रो मैनेजमेंट प्लान बनाए गए।
*मध्यप्रदेश की जनता के नाम प्रधानमंत्री जी ने प्रेम की पाती जारी की,* जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनता के प्रति आभार जताया।
भाजपा ने मध्य प्रदेश के आगामी *5 साल के रोडमैप ‘संकल्प पत्र’ को जनता के समक्ष प्रस्तुत* किया है। *भाजपा का संकल्प पत्र सिर्फ वादों का दस्तावेज नहीं,* बल्कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के 8.5 करोड़ लोगों के लिए लिया गया ‘दृढ़ संकल्प’ है।
*सामूहिक नेतृत्व का कमाल कमल बेमिसाल*
इस चुनाव की बागडोर भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में थी, कार्यकर्ता और प्रवासी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में खुद कमल निशान बनकर जनता से जनसमर्थन मांगने का काम किया।
*भाजपा कार्यकर्ता और प्रवासी कार्यकर्ता 230 विधानसभाओं के 64 हजार 634 बूथों के हर घर, पगडंडी, चौपाल, गली, मोहल्ला पहुंचे* और उन्होंने जनता के समक्ष पार्टी के समर्थन में वोट मांगने का काम किया।
भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 17 अगस्त 2023 को जारी की थी, हमारे 39 भाजपा प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार के लिए पूरे 90 दिन मिले।
जब दूसरी पार्टी सिर्फ प्रत्याशी चयन के बारे में सोच रही थी, भाजपा प्रचार-प्रसार के लिए मैदान में जुट गई थी।
*भाजपा के 57 संगठनात्मक जिलों, 1093 मंडलों में तैनात 68 लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं, 1,75,241 नव कार्यकर्ताओं ने चुनाव में विजय के लिए दिन रात एक कर दिए।*
*मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं ने कई जनसभाएं की।*
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 15, श्री अमित शाह जी 21, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी 14, श्री राजनाथ सिंह जी 12, श्री नितिन गडकरी जी 3, श्री शिवराज सिंह चौहान 165, श्री योगी आदित्यनाथ 16, श्री भूपेंद्र यादव 7, श्री विष्णुदत्त शर्मा 55, श्री अश्विनी वैष्णव 3, श्री अनुराग ठाकुर 2, साध्वी निरंजन ज्योति 8, श्रीमती निर्मला सीतारमण 2, श्रीमती स्मृति ईरानी 8, श्री नरेंद्र सिंह तोमर 38, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 80, श्री प्रहलाद पटेल जी 40, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 18, श्री हेमंत बिस्व सरमा 15, श्री प्रमोद सावंत 16, श्री अर्जुन मुंडा 6, श्री वीरेंद्र खटीक 10, श्री कैलाश विजयवर्गीय 25, श्री नरोत्तम मिश्रा 8 श्री जयसिंह पवैया 7 जनसभाओं को मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संबोधित किया।*
*भाजपा मीडिया सेंटर द्वारा किए गए कार्य*
*24 सितंबर 2023 को मीडिया सेंटर का शुभारंभ*
मीडिया सेंटर से अब तक *39 पत्रकार वार्ता* संपन्न हुई
राष्ट्रीय और राज्य के कई दिग्गज नेता मीडिया सेंटर से पत्रकार वार्ता कर चुके हैं
मीडिया सेंटर से अब तक *510 प्रेस विज्ञप्तियां प्रकाशित* हो चुकी है
मीडिया सेंटर *370 फोटो कैप्शन इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट एंवडिजिटल मीडिया* को भेजे जा चुके हैं
*मीडिया सेंटर से ‘जन आशीर्वाद यात्रा’,‘मीडिया दिग्दर्शिका’, और ‘संकल्प पत्र’का विमोचन किया गया है*
7 संभागों में 6 मीडिया सेंटर नवरात्रि में स्थापित किए गए जिसमें अब तक 60 से अधिक प्रेस वार्ताएं हो चुकी है
*57 संगठनात्मक जिलों में 10 अक्टूबर से अब तक 650 से अधिक प्रेसवार्ताएं संपन्न हुई।*
*इस चुनाव होगा कपडा फाड राजनीति का अंत*
सरेआम कमलनाथ ने दिग्विजय के कपड़े फाड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को भडकाया
कांग्रेस ने अपनी इंडिया वाली रैली कैंसिल की
मीडिया के आरोपों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया
अपने कार्यकर्ताओं को मंच से उतारा, मंच संचालन करने वाले वक्ता से भी अशोभनीय व्यवहार किया
महिला कार्यकर्ता और आदिवासी विधायक को मंच पर स्थान नहीं दिया
अरूण यादव, अजय सिंह, गोविंद सिंह और जयवर्धन कहीं प्रचार करते नहीं दिखे
कमलनाथ के पुराने सहयोगियों में कांग्रेस ने किनारा किया
कमलनाथ और दिग्विजय पर परिवारवाद हावी रहा, कांग्रेस कार्यालय से पहले फार्महाउस और किले से प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान किया गया
मध्यप्रदेश कांग्रेस की लड़ाई फॉर्महाउस और किले में कांग्रेसी झंडा लगाने की लड़ाई बन गई है
मध्यप्रदेश कांग्रेस की लड़ाई बेटे और विरासत की लड़ाई है

मध्यप्रदेश कांग्रेस की लड़ाई ज्यादा से ज्यादा डर्टी पॉलिटिक्स करने की लड़ाई बन गई है *कांग्रेस आई मतलब तबाही लाई, जहां-जहां से कांग्रेस साफ हुई है, वहां-वहां खुशहाली आई।* कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ है। जब-जब और जहां-जहां कांग्रेस सत्ता में होती है, वहां भ्रष्टाचार और घोटाले होना आम बात है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, *कांग्रेस के 230 उम्मीदवारों में से 121 (53 प्रतिशत) ने अपने हलफनामे में आपराधिक मामले दर्ज होने का जिक्र किया है। वहीं 61 ने गंभीर आपराधिक मामले दर्ज* होने की बात मानी है। *कांग्रेस के नेताओं ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया।* चित्रकूट में प्रियंका गांधी ने शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस से की। एक जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष *मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी के पांच पांडव चुनाव लड़ रहे हैं।* कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष *केके मिश्रा ने ‘ब्राह्मणों’ को गाली* देते हुए उन्हें भाजपा का चमचा तक कह दिया। मिस्टर बंटाधार को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार स्पष्ट दिख रही, इसीलिए ईवीएम मशीन का बहाना शुरू किया। *राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती।* आपकी टी- शर्ट, मोबाइल, चप्पल सभी में अगर आप देखें तो आपको मेड इन चाइना नजर आएगा। बात सही ही है, मेक इन इंडिया को नजरअंदाज और चीन के हितैषी नेता को हर जगह मेड इन चाइना ही नजर आएगा।
*थम गया चुनाव का प्रचार, भाजपा को दें आशीर्वाद फिर बनाएं सरकार*
मध्य प्रदेश का *यह चुनाव सिर्फ 5 साल का चुनाव नहीं, यह चुनाव है आने वाले 25 साल का* कि जब हमारा प्रदेश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा तो मध्यप्रदेश की दशा-दिशा कैसी होगी? *आपको चुनाव करना है भाजपा सरकार में बन रहे स्वर्णिम मध्य प्रदेश या फिर कांग्रेस सरकार में रहे बीमारू मध्यप्रदेश को।* आपको चुनना है अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को जो भाजपा ने दिया या अंधकार को जिसे कांग्रेस ने आपके ऊपर थोपा था। आपको चुनना है महिला सम्मान को जो भाजपा सरकार में संभव हुआ या महिला अपमान को जो कांग्रेस की रीत रही है। *आपको चुनना है देश-प्रदेश के सम्मान को, जो भाजपा सरकार में हुआ है अथवा देश-प्रदेश के अपमान को जो कांग्रेस लगातार करती रही है।* मध्यप्रदेश के मतदाता भाई-बहन समर्थ, समझदार और जागरूक है, वह कांग्रेस की बदहाली के झांसे में नहीं पड़ने वाले है, वह फिर *इस बार मोदी की गारंटी को चुनने वाले है, 3 दिसबंर को फिर कमल वाली दीपावली मनने वाली है, जब मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। फिर इस बार भाजपा सरकार।*

About Mahadand News

Check Also

Journalist*असेम्बली ऑफ़ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल को लिखा पत्र मांग की पत्रकारों को वेतन, नियुक्ति पत्र मिले

Journalist*असेम्बली ऑफ़ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल को …