Breaking News
दुनिया की सबसे बड़ी निःशुल्क इलाज की सुविधा मोदी जी लाए- भूपेंद्र भाई पटेल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा*
*आपका एक वोट प्रदेश और देश का भविष्य तय करेगा*
*पहले मतदान और फिर जलपान करना होगा*
*- श्री सतपाल महाराज*
धार, दिनांक 15/11/2023।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को और मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा भाजपा को वोट करना होगा। सबसे पहले हमे बूथ पर जाकर अपना वोट डालना होगा और लोगों को भाजपा को जिताने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बनता होगा। यह बात उत्तराखंड के मंत्री श्री सतपाल महाराज ने धार जिले के धरमपुरी विधानसभा के गांव सिमराली में भाजपा प्रत्याशी श्री कालू सिंह ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा को जिताने के लिए हर बूथ को जितना होगा। पहले मतदान और फिर जलपान करना होगा।
*आपका वोट देश और प्रदेश को मजबूत करेगा*
श्री सतपाल महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश के चुनावों में आपका एक-एक वोट प्रदेश के साथ-साथ देश का भविष्य भी तय करेगा। प्रदेश को अब बीमारू राज्य से नहीं ,बल्कि विकसित राज्य के तौर पर जाना जाता है। डबल इंजन की सरकार रहेगी तो विकास और तेज गति से होगा। भाजपा को दिया गया आपका वोट देश और प्रदेश को मजबूत करेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री विनोद शर्मा, विधानसभा प्रभारी श्री श्याम नायक और मंडल अध्यक्ष धरमपुरी श्री कमलेश मानवे, मंडल अध्यक्ष गुजरी हुकुम वसुनिया,मंडल अध्यक्ष नालछा श्री ओमप्रकाश कामदार सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षौल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट *न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ हुआ …