Breaking News

जानें किस नेता के पास है कितने करोड़

*जानें किस की कितनी जमा पूंजी में वृद्धि हुई और किसकी कम जानकारी होनी चाहिए* आम नागरिक की धारना होती है कि जो व्यक्ति चुनाव विधानसभा का या लोकसभा का लड़ता है उसकी जमा पूंजी में कमी आती है परन्तु जब चुनाव आयोग के अनुसार मालूम पड़ा कि विधायक बनों या सांसद पूंजी तो बढ़ती है परन्तु बगैर किसी व्यवसाय के पूंजी बढ़ती है। चुनाव जीतने पर वेतन भत्ते नौकर आवास फिर सत्कार भत्ता भी मिलता है। जनप्रतिनिधि के नाते इन्हें सरकारी नौकरी करने बालों की तरह सुबिधाओं का लाभ मिलता है इतना ही नहीं जब ये अपने क्षेत्र में जाते हैं तो भत्ता भी मिलता है। खैर राजनीतिक मामला है।मध्यप्रदेश में पुनः चुनाव लड़ रहे 50% विधायकों की दौलत बढ़ी, जानें किनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है आम नागरिक को भी जानकारी होनी चाहिए।

*भोपाल से राधावल्लभ शारदा एवं वैंकटेश की रपट महादण्ड. काम के लिए*

2018 और 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच दोबारा चुनाव लड़ने वाले 192 विधायकों की औसत संपत्ति वृद्धि 5.90 करोड़ रुपये रही है। 2018 में 192 विधायकों की औसत संपत्ति 11.91 करोड़ रुपये थी, जो अब 2023 में बढ़कर 17.81 करोड़ रुपये हो गई है।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जारी है। 15 नवंबर को प्रचार थमने से पहले अंतिम दिनों में नेताओं के ताबड़तोड़ चुनावी कार्यक्रम हो रहे हैं। इस बीच, एडीआर और मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में फिर से चुनाव लड़ने वाले 192 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया। आइये जानते हैं कि इस रिपोर्ट से क्या-क्या जानकरियां सामने आई हैं..

इस चुनाव में दोबारा चुनाव लड़ रहे 192 विधायकों में से 180 यानी 94 फीसदी विधायकों की संपत्ति में एक फीसदी से लेकर 1982 फीसदी तक की इजाफा हुआ है। वहीं 12 विधायक यानी छह फीसदी ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति कम हुई है। 12 विधायकों की दौलत में एक फीसदी से लेकर 64 फीसदी तक की कमी आई है।

औसतन 50% बढ़ी दोबारा चुनाव लड़ने वाले विधायकों की संपत्ति

2018 में निर्दलीय सहित विभिन्न दलों द्वारा मैदान में उतारे गए इन 192 विधायकों की औसत संपत्ति 11.91 करोड़ रुपये थी। अब 2023 के चुनावों में इन 192 विधायकों की औसत संपत्ति 17.81 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2018 और 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच इन विधायकों की औसत संपत्ति वृद्धि 5.90 करोड़ रुपये यानी 50 फीसदी रही है।

इन पांच विधायकों की दौलत में सबसे ज्यादा इजाफा

रतलाम शहर विधानसभा सीट से भाजपा के चैतन्य कश्यप की संपत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। 2018 में उनकी संपत्ति 204.63 करोड़ रुपये थी जो 2023 में बढ़कर 296.08 करोड़ रुपए हो गई। इस मामले में दूसरे स्थान पर तेंदूखेड़ा सीट से कांग्रेस के संजय शर्मा हैं। संजय की संपत्ति 2018 में 130.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 212.52 करोड़ रुपये हो गई है।

इस सूची में तीसरे नंबर पर इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के संजय शुक्ला हैं। शुक्ला की संपत्ति 2018 में 139.93 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर 217.41 करोड़ रुपये हो गई। चौथा नंबर कांग्रेस के विशाल पटेल का है। 2018 में देपालपुर विधायक की संपत्ति 69 करोड़ थी जो अब 141 करोड़ हो गई है। सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ने के मामले में शिवपुरी सीट से कांग्रेस के केपी सिंह (कक्का जू) पांचवें स्थान पर हैं। 2018 में केपी सिंह की दौलत 73 करोड़ थी जो बढ़कर 140 करोड़ रुपए हो गई है।

सबसे ज्यादा भाजपा के विधायक अमीर हुए

पार्टी-वार देखें तो 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के 100 विधायकों की औसत संपत्ति 11 करोड़ थी जो बढ़कर 15 करोड़ हो गई है। कांग्रेस के 88 विधायकों की औसत संपत्ति 12 करोड़ करोड़ से बढ़कर 22 करोड़ पहुंच गई। दोबारा चुनाव लड़ रहे बसपा के दो विधायकों की औसत संपत्ति 2018 में चार करोड़ थी। जो अब बढ़कर सात करोड़ रुपए हो गई है।

एक निर्दलीय विधायक की संपत्ति पिछले चुनाव में सात करोड़ थी, जो इस चुनाव में 22 करोड़ हो गई। इसके अलावा विंध्य जनता पार्टी के एक विधायक की संपत्ति 2018 में 89 लाख थी जो 2023 में घटकर 86 लाख हो गई।

दौलत घट गई। कई विधायकों की संपत्ति में कई गुना इजाफा हुआ है तो कुछ ऐसे भी हैं जिनकी दौलत बीते पांच वर्षों में घट गई। इस मामले में पहला स्थान देवास सीट से भाजपा की गायत्री राजे पवार का है। 2018 में उनकी संपत्ति 27 करोड़ थी जो इस वक्त घटकर 17 करोड़ रह गई है।

इसके बाद रीवा शहरी सीट से भाजपा के राजेंद्र शुक्ला का नाम है। पिछले चुनाव में उनकी दौलत 32 करोड़ थी जो अब कम होकर 30 करोड़ रुपए पर आ गई।

इस सूची में तीसरा नाम बड़वाह सीट से भाजपा के सचिन बिड़ला का है। पिछले चुनाव में उनकी दौलत चार करोड़ थी जो अब घटकर तीन करोड़ रह गई है। सबलगढ़ सीट से कांग्रेस के बैजनाथ कुशवाह के पास 1.14 करोड़ की संपत्ति थी जो अब कम होकर 41 लाख पर आ गई।

 

इस मामले में पांचवां स्थान इछवार सीट से भाजपा के करण सिंह वर्मा का है। 2018 में उनकी संपत्ति 3.81 करोड़ थी जो इस वक्त घटकर 3.24 करोड़ रह गई।

About Mahadand News

Check Also

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है – मोहन यादव

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि …