Breaking News

बूथ कार्यकर्ता ही भाजपा की जीत का सबसे मजबूत आधार*-चुनाव मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते जाते हैं- डॉ. महेंद्र सिंह*

*-बूथ कार्यकर्ता ही भाजपा की जीत का सबसे मजबूत आधार*-चुनाव मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते जाते हैं- डॉ. महेंद्र सिंह*

दतिया/भोपाल, से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मंगलवार को दतिया विधानसभा के सीतापुर मंडल के सिरोल शक्ति केंद्र की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत का सबसे मजबूत आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। भाजपा का संगठन बूथ की मजबूती पर खड़ा है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब प्रत्येक बूथ अध्यक्ष, पोलिंग एजेंट और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता, समर्पण एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, तब संगठन को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त होती है। चुनाव केवल प्रचार से नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से जीते जाते हैं।
*प्रत्येक वोट संगठन की वर्षों की मेहनत का परिणाम*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार-प्रसार का चरण अब पूर्ण हो चुका है। अब संगठन की पूरी शक्ति मतदान के दिन के सफल प्रबंधन और अधिकतम मतदान सुनिश्चित कराने पर केंद्रित होनी चाहिए। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर पर उसकी सक्रियता ही विजय का आधार बनेगी। मतदान का प्रत्येक वोट संगठन की वर्षों की मेहनत का परिणाम होता है। इसलिए मतदान के दिन अनुशासन, सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान समाप्त होने तक पूरी ऊर्जा के साथ बूथ पर डटे रहने और निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान कराने में सहयोग करने का आह्वान किया।
*मतदान का दिन हमारी मेहनत को परिणाम में बदलने का दिन*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। अब समय है कि उसी मेहनत को मतदान के दिन परिणाम में बदला जाए। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष, पोलिंग एजेंट और पन्ना प्रमुख अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा समर्थक मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन बूथ स्तर की माइक्रो प्लानिंग पूरी तरह प्रभावी होनी चाहिए। बूथ अध्यक्ष, पोलिंग एजेंट, पन्ना प्रमुख और अन्य कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए अधिकतम मतदान सुनिश्चित करें। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि कि भाजपा का समर्पित संगठन, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास मिलकर दतिया विधानसभा में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा ।

About Mahadand News

Check Also

बीएमएचआरसी के स्वास्थ्य केंद्रों में पैथोलॉजी जांच सेवाएं हुईं और बेहतर, अत्याधुनिक मशीनों से हो रही सटीक जांच*

*बीएमएचआरसी के स्वास्थ्य केंद्रों में पैथोलॉजी जांच सेवाएं हुईं और बेहतर, अत्याधुनिक मशीनों से हो …