Breaking News

Lady’s के लिए अलग शराब दुकान का निर्णय कांग्रेस सरकार ने लिया था, भाजपा ने किया था विरोध,फैलाया जा रहा है झूठ

Lady’s के लिए अलग शराब दुकान का निर्णय कांग्रेस सरकार ने लिया था, भाजपा ने किया था विरोध,फैलाया जा रहा है झूठ*-

भोपाल, से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए अलग शराब दुकानें खोले जाने संबंधी प्रसारित किया जा रहा दावा पूर्णतः भ्रामक, निराधार एवं असत्य है। वास्तविकता यह है कि महिलाओं के लिए अलग (महिला-फ्रेंडली) शराब दुकानें खोलने का निर्णय फरवरी 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने लिया था। उस समय कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित इस निर्णय का मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष की भूमिका में रहते हुए पूरे प्रदेश में मुखरता के साथ विरोध किया था। भाजपा के लगातार विरोध और जनभावनाओं के दबाव के चलते कांग्रेस सरकार को अपना यह निर्णय वापस लेना पड़ा था। मार्च 2020 में प्रदेश में सरकार परिवर्तन के बाद यह प्रस्ताव व्यवहार में भी लागू नहीं हो सका।
*भाजपा कभी भी महिलाओं के लिए शराब दुकान खोलने के पक्ष में नहीं रही*
मध्यप्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार और भारतीय जनता पार्टी का इस प्रकार की किसी भी योजना से कोई संबंध नहीं है। न तो भाजपा कभी महिलाओं के लिए अलग शराब दुकानें खोलने के पक्ष में रही है और न ही वर्तमान में इस संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। भारतीय जनता पार्टी सदैव नशामुक्त समाज की पक्षधर रही है। भाजपा सरकार ने धर्मस्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास शराब दुकानों को बंद करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की है। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया पर प्रसारित इस प्रकार की भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरों का सख्त खंडन करती है तथा प्रदेशवासियों से अपील करती है कि वे ऐसे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें और तथ्य सत्यापित किए बिना उसे आगे साझा न करे ।

About Mahadand News

Check Also

CM डॉ. यादव 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

CM डॉ. यादव 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण 440 मेगावॉट की मुरैना सोलर …