Breaking News

राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट !!

राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट !!

राज्यपाल मगूबाई पटेल से सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक भवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल को मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर 9 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त होने, यूसीसी को लेकर मिल रहे व्यापक जन समर्थन एवं इस संदर्भ में राज्य सरकार की आगामी कार्य योजना से भी अवगत कराया।

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन, गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा में प्रस्तावित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, 4 कृषि उपजों को हाल ही में मिले जीआई टैग से संबंधित किसानों को मिलने वाले लाभ, सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार, एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न प्रयासों एवं सरकार को मिली उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

About Deepti kour

Check Also

प्रदेश में घुड़सवारी खेल के समग्र विकास के लिए तैयार होगा दीर्घकालीन रोड मैप ,8 अगस्त को भोपाल में जुटेंगे घुड़सवारी खेल के देशभर के शीर्ष प्रशिक्षक, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं विशेषज्ञ – विश्वास सारंग 

प्रदेश में घुड़सवारी खेल के समग्र विकास के लिए तैयार होगा दीर्घकालीन रोड मैप ,8 …