Breaking News

किये कई स्थानान्तरण प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाना है।

किये कई स्थानान्तरण प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाना है।

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 155 अधिकारियों के तबादले करते हुए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसी क्रम में पांढुर्णा जिले में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। नीलमणि अग्निहोत्री के स्थान पर ज्योति भलावे को पांढुर्णा का नया अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। ज्योति भलावे इससे पूर्व छिंदवाड़ा में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। शासन के आदेश के बाद अब वे पांढुर्णा जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगी।

प्रदेशभर में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा सहित कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाना बताया जा रहा है।

About Mahadand News

Check Also

पुराना किला स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान के स्थान परिवर्तन संबंधी प्रकरण न्यायिक विचाराधीन*

*पुराना किला स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान के स्थान परिवर्तन संबंधी प्रकरण न्यायिक विचाराधीन* *जन शिकायतों …