Breaking News

मध्यप्रदेश से राज्यसभा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मध्यप्रदेश से राज्यसभा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

भोपाल – भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने नांमाकन पत्र दाखिल करने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल की उपस्थिति में मध्यप्रदेश से उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, श्री नारायण सिंह पंवार, श्री दिलीप जायसवाल, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगाईच, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, राज्यसभा के प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल, विधायक श्रीमती रीति पाठक, श्री हरीशंकर खटीक, पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधान सभा में नामांकन दाखिल करते समय
* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित कोर कमेटी एवं पार्टी के वरिष्‍ठ नेतृत्‍व की उपस्थिति में मध्यप्रदेश से राज्यसभा के प्रत्याशी श्री महेश केवट ने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, श्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, श्री तुलसी सिलावट, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री विश्‍वास सारंग, श्री चैतन्‍य काश्‍यप, श्री इंदर सिंह परमार, सुश्री निर्मला भूरिया, श्रीमती संपतिया उइके, श्री नारायण सिंह पंवार, श्री नरेन्‍द्र शिवाजी पटेल, श्री लखन पटेल, श्रीमती कृष्‍णा गौर, श्री दिलीप जायसवाल, पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष व विधायक श्री सीतासरन शर्मा, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगाईच, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, राज्यसभा के प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल, विधायक श्री शैलेन्‍द्र जैन, श्रीमती रीति पाठक, श्री हरीशंकर खटीक, उमाकांत शर्मा, श्री रामेश्‍वर शर्मा, श्री सिद्धार्थ तिवारी, श्री नरेन्द्र प्रजपाति, पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल : मुख्यमंत्री …