प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
*भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, दोनों राज्यसभा प्रत्याशियों का अधिकारिक परिचय बैठक के समक्ष हुआ*
—————————————————–
*- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों के कारवां को जनता तक पहुंचाएं*
*- अपने-अपने क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यों का पखवाड़ा भी मनाएं जनप्रतिनिधि*
*- डॉ. मोहन यादव*
*- प्रधानमंत्री जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*
*- 7.7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ के साथ भारत बना वैश्विक अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन*
*- डॉ. महेन्द्र सिंह*
*- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा हमारा राष्ट्र*
*- श्री अजय जामवाल*
*- भाजपा सरकारों ने विकासोन्मुखी सोच से प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया*
*- श्री तरूण चुघ*
*- पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं का आंकलन करता है*
*- श्री रजनीश अग्रवाल*
भोपाल, 06/06/2006। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरूण चुघ एवं राज्यसभा प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में विकास कार्यों का कारवां चल रहा है। इस कारवां को अभियान चलाकर विधायकगण अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढाते हुए जनता तक पहुंचाएं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने विधायकगण अपने-अपने क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यों का पखवाड़ा भी मनाएं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में पांच जून से 21 जून तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी के सभी विधायक इस अभियान में सहभागिता कर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करें और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास व जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि 7.7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ के साथ भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश भाजपा का संगठन देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरूण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकासोन्मुखी सोच से मध्यप्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया गया है। मध्यप्रदेश भारत का दिल है और इस दिल में डॉ. मोहन यादव बैठें है। राज्यसभा प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का संगठन व नेतृत्व कार्यकर्ताओं का आंकलन करता है। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, श्री राजेन्द्र शुक्ल मंचासीन रहे। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया एवं आभार वरिष्ठ विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने व्यक्त किया। बैठक में सामूहिक रूप से राज्यसभा के दोनों प्रत्याशियों का अभिनंदन कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
*12 साल विश्वास के व जनकल्याण के कार्यो में सभी की सहभागिता हो – श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण 12 पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री जी के ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘ पूर्ण होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व में 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करना, नारी शक्ति का सशक्तिकरण तथा देश का समग्र विकास हमारी प्रमुख उपलब्धियां रही हैं। वैश्विक चुनातियों को अवसरों में परिवर्तित करते हुए सरकार ‘विकसित भारत‘ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। 5 जून को ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत प्रदेश के सभी मंडलों में पौधारोपण किया गया। 8 जून से 14 जून तक प्रदेशभर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता हो। 12 से 18 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ संभागवार बैठकों, प्राकृतिक खेती कार्यशाला के साथ होगा सामूहिक योगाभ्यास जैसे आयोजनों में सभी विधयकों की सहभागिता हो। जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री जी के 12 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।
*प्रधानमंत्री जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे अभियान में सभी की सहभागिता हो – डॉ. महेन्द्र सिंह*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि देश में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपनी अनुशासित कार्यशैली, सशक्त संगठनात्मक संरचना एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण एक विशिष्ट पहचान रखता है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता श्री तरुण चुघ राज्यसभा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज का दिन ऐतिहासिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज्य की प्रेरणा से ओतप्रोत इस पावन दिवस पर हमारे दोनों राज्यसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन कर इस अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा। अभियान के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में सभी विधायकों की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक अनिश्चितताओं, महंगाई और मंदी के दबाव के बीच भारत ने 7.7 प्रतिशत की प्रभावशाली जीडीपी वृद्धि दर हासिल कर एक बार फिर अपनी आर्थिक मजबूती का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह उपलब्धि भारत को विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी स्थान पर स्थापित करती है। जहाँ एक ओर अमेरिका एवं यूरोप सहित कई विकसित अर्थव्यवस्थाएं 1-2 प्रतिशत की सीमित वृद्धि दर के साथ संघर्ष कर रही हैं, वहीं भारत की 7.7 प्रतिशत की तेज रफ्तार वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में उसकी विशिष्ट एवं सशक्त स्थिति को दर्शाती है। मजबूत घरेलू मांग, नियंत्रित महंगाई, सुदृढ़ बैंकिंग प्रणाली एवं निरंतर बढ़ते निवेश इस उपलब्धि के प्रमुख आधार हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक विकास का प्रमुख इंजन बन चुका है और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है।
*जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभान्वित हो रहे- श्री अजय जामवाल*
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, शोषित, वंचित और किसान वर्ग के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, नारी शक्ति को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने तथा देश के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आज भारत वैश्विक चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रप्रथम के संकल्प और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से परिपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम एक दिन का प्रवास करें, वहीं प्रत्येक विधायक भी अपनी विधानसभा में एक दिन का प्रवास कर जनता से संवाद स्थापित करें। प्रत्येक जिले में 500 प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं विकसित भारत के संकल्प से उन्हें जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है।
*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता व वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं-श्री तरूण चुघ*
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरूण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में विकास, सुशासन, नवाचार, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत का वैश्विक स्तर पर मान सम्मान बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जा रहा है और देश वैश्विक अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष तथा डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, वह केवल एक सपना नहीं बल्कि एक स्पष्ट रोडमैप है। देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज के प्रत्येक वर्ग पर दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है और विकसित भारत के निर्माण में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक समय था जब कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश को पिछड़े और बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। प्रदेश बुनियादी सुविधाओं, निवेश, रोजगार, सड़क, सिंचाई और औद्योगिक विकास के मामलों में पीछे था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने दूरदर्शी नेतृत्व और विकासोन्मुखी सोच के साथ प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का महत्वपूर्ण वाहक है। हमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र को लेकर समाज के बीच जाना है तथा केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और देशवासियों के सहयोग से वर्ष 2047 तक भारत विश्व के सबसे विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत का संकल्प हम सबके संयुक्त प्रयासों से अवश्य साकार होगा तथा आने वाली पीढ़ियों को एक सशक्त, समृद्ध और गौरवशाली भारत की अमूल्य विरासत प्राप्त होगी।
*भाजपा ही एक मात्र दल है, जहां कार्यकर्ताओं को बढ़ने का मौता मिलता है – श्री रजनीश अग्रवाल*
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी संगठन ने काम करने का मौका दिया। पार्टी संगठन व नेतृत्व ने जो कार्य सौंपा, उसे 100 प्रतिशत क्षमता के साथ पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लगन के साथ पूरा करने का प्रयास किया। देश में भाजपा ही एक मात्र दल है, जहां कार्यकर्ताओं को बढ़ने का मौता मिलता है। मैं एक कार्यकर्ता के साथ पार्टी का उपकरण हूं, संगठन जब जहां आवश्यकता समझता है वहां कार्य करता हूं। राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए पार्टी के देवतुल्य नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ सभी विधायकों व कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूं।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com