*पौधारोपण एक अभियान नहीं हम सब की आवश्यकता है।*
*भगवानदास सबनानी*
7 जून भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने पर्यावरण दिवस एवं मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष के उपलक्ष्य में भारत माता चौराहे के पास स्थित न्यू रेडियो कॉलोनी में रविवार को स्थानीयजनों के साथ पौधारोपण किया गया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कॉलोनी परिसर के गार्डन एवं अन्य जगहों पर 100 पौधे लगाए गए, पौधारोपण में कॉलोनी के सदस्यों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनता को संबोधित करते हुए विधायक सबनानी ने कहा कि वृक्षारोपण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, और हम सभी को इस वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना है और उनके बड़े होने तक प्रत्येक सदस्य को एक-एक पौधे की जवाबदारी लेकर उसकी सेवा करना है।
हम सभी पौधों का महत्व जानते हैं, हमारे विधानसभा क्षेत्र में हम सभी निवासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना है जिससे हम अपने आने वाली पीढ़ियों को एक सुंदर और स्वच्छ वातावरण दे सकें।
विधायक सबनानी द्वारा कॉलोनी में स्थित दो मंदिरों की महिला भजन मंडली को ढोल मंजीरा झांझर एवं अन्य भजन सामग्री भेंट की गई।
पौधारोपण का आयोजन कृष्ण कुमार सिंह द्वारा किया गया, इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया महामंत्री संदीप तोमर शैलेंद्र तिवारी मंजू सराठे जतिन भारती किशोर परिहार रेखा सहित कॉलोनी के नागरिक उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com