Breaking News

Bus स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गीताभवन, क्रिकेट स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यो पर शीघ्र काम करें: हेमंत खंडेलवाल

Bus स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गीताभवन, क्रिकेट स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यो पर शीघ्र काम करें: हेमंत खंडेलवाल

बैतूल – बैतूल विधायक बैतूल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में नगरपालिका बैतूल अंतर्गत प्रगतिरत एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विधायक खंडेलवाल ने जिला जेल की भूमि को मल्टी लेवल पार्किंग एवं गार्डन निर्माण के लिए नगरपालिका को हस्तांतरित किए जाने की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि भूमि आवंटन के लिए आरसीएमएस पोर्टल पर आवेदन किया जा चुका है। उन्होंने विकास परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में बेल बाजार क्षेत्र में बस स्टैंड शिफ्ट करने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित अंडरब्रिज के निर्माण से बसें शहर के भीतर प्रवेश किए बिना आवागमन कर सकेंगी। विधायक श्री खंडेलवाल ने वर्तमान बस स्टैंड क्षेत्र में सब्जी एवं फल बाजार को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के निर्देश भी दिए।
तितली चौराहा के पास प्रस्तावित आईएसबीटी की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण न होने पाए। संबंधित क्षेत्रों में व्यवस्थित डिस्प्ले लगाने के निर्देश भी दिए गए। बडोरा मंडी के संबंध में मंडी बोर्ड से समन्वय कर विकास योजना तैयार करने को कहा गया।

एमपी में शिक्षकों की होने वाली TET परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर, देश की सर्वोच्च अदालत ने लिया बड़ा फैसला
विधायक श्री खंडेलवाल ने गंज मंडी एवं अभिनंदन सरोवर कॉम्प्लेक्स की प्रगति की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पात्र वंचित परिवारों को पट्टे उपलब्ध कराने के लिए भूमि चिन्हांकन की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।
गोठाना में लगभग 9.5 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के प्लान की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्य, पहुंच मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। फायर स्टेशन एवं गीताभवन के लिए भूमि आवंटन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। गीताभवन परिसर में स्ट्रीट फूड जोन, फूड कोर्ट एवं मल्टीलेवल गतिविधियों की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीडीआरसी एवं दिव्यांग पार्क की योजना पर भी चर्चा हुई। विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ऐसी समग्र प्लानिंग की जाए। उन्होंने अभिनंदन सरोवर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।
वाटर सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विधायक श्री खंडेलवाल ने लाखापुर से बैतूल तक विभिन्न डैम प्रस्तावित करने के निर्देश दिए, जिससे पानी उपलब्ध होने के साथ जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके। ताप्ती बैराज पर इंटेकवेल निर्माण कार्य, 22 किलो मीटर पाइपलाइन और ताप्ती बैराज की मरम्मत की प्रगति की समीक्षा कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर निगम बैतूल के गठन के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाते हुए अग्रिम कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैतूल श्री नवनीत पांडे, एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर निगम का छापा।*

*बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर …