Breaking News

देवर्षि नारदजी की जयंती पर पत्रकारों की व्यथा रखी मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए

देवर्षि नारदजी की जयंती पर पत्रकारों की व्यथा रखी मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए

भोपाल से उन्नति माहेश्वरी द्वारा संपादित रपट।

आज सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने गृह जिले में देवर्षि नारद जयंती मनाई होगी।
भोपाल में पहले कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था परन्तु समय पर सूचना नहीं देखने के कारण कुछ मित्र आये तैयारी तो थी देवर्षि नारदजी का छाया चित्र था,
सभी पदाधिकारियों ने एक मत होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से मांग की कि नये श्रम कानून के अनुसार मीडिया संस्थानों में काम करने वाले पत्रकारों और गैर पत्रकारों को नियुक्ति पत्र मिले।
लम्बे समय से मीडिया सेंटर बनाए जाने की योजना है उसे मूर्त रूप दिया जाना चाहिए।
पत्रकार सुरक्षा कानून भी अभी अटका हुआ है उस पर भी ध्यान देना होगा।
सम्मान निधि 20 हजार रुपए में वृद्धि कर रुपए 30 हजार करनी चाहिए।
साप्ताहिक, मासिक पत्रों को माह में एक पृष्ठ विज्ञापन जारी किया जाना चाहिए।
पत्रकार भवन प्रत्येक जिले में बनाना चाहिए जो किसी भी संस्था को न देकर जनसंपर्क विभाग के पास होना चाहिए।
इस तरह कुछ अन्य मांगों पर विचार किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ देवर्षि नारदजी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

About Mahadand News

Check Also

मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद का गठन किया गया, पत्रकार राधावल्लभ शारदा सदस्य मनोनीत

मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद का गठन किया गया, पत्रकार राधावल्लभ शारदा सदस्य मनोनीत भोपाल – …