Breaking News

मधुमक्खियों का हमला ज्वारे विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी*, तीन घायल

*मधुमक्खियों का हमला ज्वारे विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी*, तीन घायल

सालीचौका। सहावन ग्राम में ज्वारे विसर्जन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
इस हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक 15 वर्षीय नाबालिग और एक पंडा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना का सबसे भयावह पहलू तब सामने आया, जब नाबालिग के दोनों कानों के अंदर मधुमक्खियां घुस गईं, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
घटना के तुरंत बाद परिजन उसे निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके दोनों कानों से मधुमक्खियों को बाहर निकाला। इस दौरान का दृश्य इतना भयावह था कि मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
हमले में नाबालिग के होंठ और कानों में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

*सावधानियां*
मधुमक्खियों के हमले की स्थिति में घबराकर भागने के बजाय सिर और चेहरे को ढककर सुरक्षित स्थान पर जाएं। तेज आवाज, पत्थर या छेड़छाड़ से बचें, क्योंकि इससे झुंड और आक्रामक हो सकता है। अगर मधुमक्खी शरीर पर बैठ जाए तो उसे झटकने के बजाय धीरे से हटाएं। डंक लगने पर तुरंत डॉक्टर से उपचार कराना जरूरी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

About Mahadand News

Check Also

रतलाम एसएनसीयू टीम के समर्पित प्रयास की उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने की सराहना

रतलाम एसएनसीयू टीम के समर्पित प्रयास की उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने की सराहना 700 ग्राम …