*कलेक्टर मिश्रा 5 मई को बैरसिया में जिला स्तरीय जनसुनवाई में होंगे शामिल*
भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार मंगलवार 05 मई को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन तहसील कार्यालय बैरसिया में प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री मिश्रा स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे।
जारी आदेश के अनुसार समस्त जिला अधिकारियों को जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बैरसिया क्षेत्र से संबंधित लंबित जन-शिकायतों के निराकरण से जुड़ी अद्यतन जानकारी साथ लाना सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि मौके पर ही शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके।
निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई पूर्ववत जारी रहेगी। संबंधित विभागों—नगर निगम भोपाल, खाद्य विभाग, एम.पी.ई.बी. एवं जिला शिक्षा अधिकारी—को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com