Breaking News

कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं, पार्टी सभी को मौका देती है- डॉ. मोहन यादव*

*कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं, पार्टी सभी को मौका देती है- डॉ. मोहन यादव*

*- भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की विचारशीलता, क्षमता और समर्पण से मजबूत होता है*
*- एक सशक्त कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन को सशक्त बनाने का मूल आधार है*
*- शिवप्रकाश जी*
*- कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए है पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग*
*- संगठन के कार्यों के साथ सरकार के कार्यों से जनता को अवगत कराएं कार्यकर्ता*
*- डॉ. मोहन यादव*
*- कार्यकर्ताओं को विचारधारा व संगठनात्मक कार्यों को बताने प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक*
*- प्रशिक्षण की बातों को आत्मसात कर भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करें कार्यकर्ता*
*- हेमंत खण्डेलवाल*
*- सामूहिक चर्चा से प्रशिक्षण जीवंत होता है, संवाद की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहना चाहिए*
*- भाजपा विचारधारा के आधार पर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल*
*- डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे*

भोपाल/इंदौर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को इंदौर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के लिए पश्चिम मध्य क्षेत्र (मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, दमन-दीव एवं मुंबई़) के वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की विचारशीलता, क्षमता और समर्पण से ही मजबूत होता है। एक सशक्त कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन को सशक्त बनाने का मूल आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। संगठन कार्यकर्ताओं के व्यक्तिव निर्माण के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है। पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण से खुद को निखारने और संगठन के कार्यों के साथ सरकार के कार्यों से जनता को अवगत कराएं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को विचारधारा व संगठनात्मक कार्यों से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक होता है। कार्यकर्ता प्रशिक्षण की बातों को आत्मसात भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि सामूहिक चर्चा से प्रशिक्षण जीवंत होता है। संवाद की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रखना चाहिए। भाजपा विचारधारा के आधार पर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा दल है।
*भाजपा की विचारधारा को मजबूती देना व कार्यकर्ताओं को योग्य बनाना प्रशिक्षण का उद्देश्य-श्री शिवप्रकाश जी*
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के नेतृत्व क्षमता को और विकसित किया जाएगा। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो पूरी तरह से अपने कार्यकर्ताओं पर आधारित है। पार्टी का संगठन हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की विचारशीलता, क्षमता और समर्पण से मजबूती पाता है। हमारे कार्यकर्ता न केवल अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं, बल्कि वे पार्टी के विचारों और नीतियों को हर स्थान पर फैलाने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। भाजपा का संगठन इस विश्वास पर आधारित है कि एक सशक्त कार्यकर्ता ही पार्टी की सशक्ति का मूल आधार है। प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से हम प्रत्येक जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को नए सिरे से प्रशिक्षित करेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को न केवल पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएगा, बल्कि उन्हें संगठन के कार्यों और नीतियों के प्रति भी और अधिक जागरूक बनाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्षम और योग्य बनाना हमारे प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता को भी उभारने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के संगठनात्मक लक्ष्यों को प्रभावी तरीके से लागू कर सकें। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता न केवल संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे, बल्कि वे जनता के बीच भाजपा के दृष्टिकोण और कार्यों को फैलाने में भी सक्षम होंगे। हमारा विश्वास है कि भाजपा का भविष्य हमारे कार्यकर्ताओं पर निर्भर है। यह प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ उसे एक नई दिशा भी देगा।
*भारत का लोकतंत्र और संविधान हमारी प्राथमिकता*
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि हमारा दल देश का आदर्श संगठन है। मातृभूमि हमारी मां है। हम प्रशिक्षण में जो सीखते हैं वहीं हमारे स्वाभाविक गुण बन जाते हैं। इसलिए पार्टी संगठन सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है। हम अपने संस्कारों को साकार करते हैं, तो हमारे कर्मों से एक आदर्श राजनीतिक दल का निर्माण होता है, जैसा कि भारतीय जनता पार्टी है। जब पार्टी आदर्श बनती है, तो देश का लोकतंत्र मजबूत होता है और संविधान का सम्मान सुनिश्चित होता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उदाहरण देते हुए बताया कि इन नेताओं ने संसद की सीढ़ियों को प्रणाम किया और राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुस्कुराते हुए कष्टों को झेला और आज भी कई राज्यों में संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनका संकल्प अविचलित है। वह भारत माता के लिए काम कर रहे हैं, और भाजपा लगातार अपने कार्यकर्ताओं को गुणवत्ता और प्रभावी प्रशिक्षण के माध्यम से विकसित कर रही है।
*कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं, पार्टी सभी को मौका देती है- डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं पूरे प्रदेश संगठन को बधाई देता हूं कि मध्यप्रदेश में कम समय में मंडल का प्रशिक्षण वर्ग लगभग संपन्न हो गया है। यही है भाजपा के कार्य करने की पद्धति। भाजपा संगठन की कार्यपद्धति और कार्यकर्ताओं के कार्य करने के तरीके की वजह से ही हमारी पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए होता है। प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण में निखार आता है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता में स्वयं का भी निखार आता है, जिससे पार्टी की कार्यपद्धति और विचारधारा को आगे बढ़ाना और आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर की धरती पर पधारे आप सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है। देवी अहिल्या बाई ने दो हजार साल पहले वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोंद्धार के साथ भगवान महाकाल से लेकर अनेकों मंदिरों के पुनर्निर्माण व जीर्णोंद्धार कराया था। यही भारतीय दर्शन है। हमारी पार्टी के संगठन की विशेषता है कि अपने कार्यकर्ताओं को निखारने और उनके व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य करती है। देश के बाकी राजनीतिक दल सिर्फ चुनाव लड़ने और राजनीति करने के लिए कार्य करते हैं। भाजपा राष्ट्र प्रथम के भाव से जनता की सेवा के लिए कार्य करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सत्ता केवल जनता की सेवा करने का माध्यम है।
*पार्टी कार्यकर्ता जनता को बताएं कि मध्यप्रदेश सरकार जनता की सेवा का कार्य कर रही है*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन के कार्यों के साथ सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। पार्टी कार्यकर्ता जनता को बताएं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनता की सेवा का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आए हैं, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इसे पारित नहीं होने दिया। आप सभी जिस इंदौर में प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हैं। इसी इंदौर की रहने वाली शाहबाने ने तीन तलाक को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय का फैसला भी उसके पक्ष में आया, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस की केंद्र सरकार ने कानून बनाकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को पलट दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का पालन कराकर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण भी करवाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार गरीब मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू की है। किसी के साथ ऐसी घटना न हो, लेकिन अगर इलाज के दौरान किसी का निधन हो जाता है कि सम्मान के साथ उसका शव घर तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस भी संचालित की जा रही हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मना रही है। राज्य सरकार 16 विभागों की एक कार्य योजना बनाकर कृषि को लाभ का धंधा बनाने के साथ कृषि को उद्योग और रोजगार से भी जोड़ रही है। पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
*प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की कार्यपद्धति से अवगत कराने का माध्यम- श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में प्रशिक्षण निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। प्रशिक्षण पार्टी के कार्यकर्ताओं को विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक कार्यों से अवगत कराने का एक सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षण महाभियान के पहले दौर में मध्यप्रदेश के 1313 मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ता को पार्टी की कार्यपद्धति से पूरी तरह अवगत कराना है, जिससे पार्टी की विचारधारा और विशेष पहचान जनता के बीच स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो सके। भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के दृष्टिकोण और कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सक्षम हों, यही हमारा लक्ष्य है। कार्यकर्ता प्रशिक्षण को पूरी तरह से आत्मसात करें और पार्टी के कार्यों में अपनी भूमिका को मजबूती से निभाएं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी के संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में देश के 6 राज्यों से लगभग 348 कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इन कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों में पारंगत वक्ताओं से प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला, और वे अपने प्रदेशों के जिलों में आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में इन विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
*प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य सशक्त समाज का निर्माण कर देश को आगे ले जाना है*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि विकास का मार्ग तभी खुलता है जब हम सभी मिलकर सामूहिक रूप से कार्य करते हैं। समाज का असली विकास तभी संभव है जब हम एक-दूसरे की सफलता में योगदान दें और समाज के प्रत्येक सदस्य को सशक्त बनाने के लिए प्रयास करें। भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग इन्हीं उद्देश्यों के लिए है। प्रशिक्षण वर्ग केवल व्यक्तिगत ज्ञान में वृद्धि नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक और सशक्त समाज की दिशा में सही कदम बढ़ाना है। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव का उपयोग समाज की बेहतरी और राष्ट्र निर्माण के लिए करना है। यही समय है जब हम सभी कार्यकर्ता मिलकर समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना योगदान दें, क्योंकि सामूहिक प्रयास से ही राष्ट्र का सच्चा विकास संभव है। प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं को न केवल व्यक्तिगत, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को सही रूप में निभाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करें।
*कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग से सीखकर संगठन को मजबूती देने का कार्य करें – डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे*
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि यह प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण की कार्यशाला है। देश में पंजीकृत राजनीतिक दल दो हजार आठसौ से ज्यादा हैं। पंजीकृत दलों में विचारधारा के आधार पर कार्य करने वाले सिर्फ दो दल हैं। देश में लंबे समय से जो विचारधारा के आधार पर जो दल कार्य कर रहे उनमें केवल हमारा ही दल है। जनसंघ के समय से लेकर आज तक 75 सालों में एक सुदृढ़ परंपरा है, जिसने अपना एक संगठन शास्त्र विकसित किया है। उसी संगठन शास्त्र के अंतर्गत प्रशिक्षण का महत्व हम बरसों से बताते आ रहे हैं। भाजपा में लंबे समय से प्रशिक्षण का कार्य चलता आ रहा है। हमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित एवं प्रेरित करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करते रहना चाहिए। आजकल लोग जल्दी हतोत्साहित हो जाते हैं। प्रशिक्षण सत्र कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने में बहुत कारगर साबित होगा। यदि हम प्रशिक्षक की भूमिका में हैं, तो प्रशिक्षण की रीति-नीति, परंपरा और पद्धति का सही आकलन हमारे अंदर होना चाहिए। प्रशिक्षण वर्ग बूथ, मंडल, जिला से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। विषय एक ही रहेगा, लेकिन हमारी प्रस्तुति का स्तर अलग-अलग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य पार्टी के महापुरूषों के प्रेरक-प्रसंगों के जरिए कार्यकर्ताओं को संगठन गढ़ने के लिए और प्रेरित करने का कार्य करना है।
विभिन्न सत्रों के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रशिक्षण महाअभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री ओमप्रकाश धनखड़, प्रशिक्षण के पश्चिम मध्य क्षेत्र के सह संयोजक श्री केसी पटेल, पश्चिम मध्य क्षेत्र के पालक श्री रत्नाकर जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री रवीन्द्र चव्हाण, मुंबई अध्यक्ष श्री अमित सातव, दमन व दीव प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश अगरिया, गोवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दामू नाइक, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य मंचासीन रहे। इंदौर जिला अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

About Mahadand News

Check Also

बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर निगम का छापा।*

*बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर …