Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 31;

सारनी में पत्रकारों की एकजुटता का प्रदर्शन, श्रम कानूनों पर हुआ मंथन ,

सारनी में पत्रकारों की एकजुटता का प्रदर्शन, श्रम कानूनों पर हुआ मंथन ,

सारनी। सोमवार को असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स,के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद के सदस्य राधावल्लभ शारदा का सारनी आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा घोड़ाडोंगरी, बगडोना एवं सारनी में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष नन्हे चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष गजेंद्र सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा साहू, उपाध्यक्ष नवीन सोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष शंकर साहू, मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा, कैलाश पाटिल एवं संरक्षक नागेंद्र निगम रामसिंह सिकरवार संरक्षक स्वदेश तिवारी ब्लाक महासचिव आकाश ठाकुर, सचिव जितेंद्र अमरवशी, सचिव प्रवीर मंडल , कोषाध्यक्ष अमन रस्तोगी, दीनदयाल गुर्जर , कानूनी सलाहकार राकेश कठोतिया, विशाल घोड़की, रामकेश हनोते, सुनील गोडाने , गणेश जगदेव , बाबू सिंह , नामदेव गुजरे,विनि राय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात इरेक्टर हॉस्टल में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राधावल्लभ शारदा ने पत्रकारों को नए श्रम कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई श्रम कानून के तहत प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी शामिल किया गया है। जिसके अंतर्गत संस्थान के अंदर काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में श्रमिक और पत्रकार वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा के लिए श्रम कानूनों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। साथ ही पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों,निष्पक्षता, सत्यता और जनहित—पर कार्य करने की सीख भी दी। बैठक के दौरान पत्रकारों के कर्तव्य, आचार संहिता और वर्तमान चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। राधावल्लभ शारदा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और उसकी जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष और निर्भीक होकर सच्चाई को सामने लाए। कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About Mahadand News

Check Also

मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद का गठन किया गया, पत्रकार राधावल्लभ शारदा सदस्य मनोनीत

मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद का गठन किया गया, पत्रकार राधावल्लभ शारदा सदस्य मनोनीत भोपाल – …