Breaking News

*- PM नरेन्द्र मोदी का देश की मातृशक्ति को संबोधन महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम*

*- PM नरेन्द्र मोदी का देश की मातृशक्ति को संबोधन महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम*

भोपाल, से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सोमवार को नई दिल्ली में ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम को नई दिल्ली में दिए गए संबोधन को देश भर सहित मध्यप्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ताओं द्वारा श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री जी के संबोधन को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियां एवं हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं व मातृशक्ति ने सुना। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम की प्रदेश टोली की सह संयोजक श्रीमती अश्विनी परांजपे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश भर की नारी शक्ति को संबोधित करते हुए महिलाओं की भागीदारी को सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। अभियान के तहत महिलाओं ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया। साथ ही 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर भी अधिनियम के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया। इस पहल से महिलाओं में जागरूकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
*महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन*
कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें नारी शक्ति ने समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश में महामंत्री श्रीमती मोना सुस्तानी ने किया। आभार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक ने माना।
इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह, विधायक सुश्री मंजू दादू, पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत, कार्यालय मंत्री श्रीमती भावना सिंह, सह कार्यालय मंत्री श्रीमती विमला तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री हर्षा सिंह ठाकुर, आईटी प्रभारी सुश्री सुधा सुखियानी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुश्री स्मृति जैन, सह सोशल मीडिया प्रभारी सुश्री सारिका उपाध्याय, नीति एवं शोध सह प्रभारी सुश्री इंदु चौधरी सहित हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

 

About Mahadand News

Check Also

Centre  मंत्रालय ने नागरिकता नियम में किया संशोधन,

Centre  मंत्रालय ने नागरिकता नियम में किया संशोधन, दिल्ली – पाकिस्तान समेत इन देशों के …