Breaking News

*विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा ही हमारी सफलता का मूल आधार है – भगवानदास सबनानी*

*विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा ही हमारी सफलता का मूल आधार है – भगवानदास सबनानी*

भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

भोपाल – पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तात्या टोपे मंडल और टैगोर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को आयोजित किया हुआ।
मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में दोनों मंडलों के समस्त पदाधिकारीगण कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए।
प्रशिक्षण वर्ग में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा योगेश परमार अश्वनी राय मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
वर्ग को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की आत्मा होती है। अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार हमारे मार्गदर्शक हैं। हमारा लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का सर्वांगीण विकास है।
जनसंघ से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यकर्ता आधारित संगठन रहा है, जहां अनुशासित कार्यपद्धति और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा ही हमारी सफलता का मूल आधार है। जनसेवा और राष्ट्रोत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुषों ने अथक संघर्ष किया, हमारा कर्तव्य है कि उनके परिश्रम को सार्थक करते हुए हम संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा हर बूथ पर भाजपा को और अधिक मज़बूत बनाएं।
प्रशिक्षण वर्ग को अन्य वक्ताओं द्वारा भी संबोधित किया गया, वर्ग में दोनों मंडलों के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर निगम का छापा।*

*बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर …