Breaking News

*IPS हितिका वंशज बनीं गुना एसपी, व‍िदेश में पढ़ाई, फैम‍िली ब‍िजनेस छोड़ चुना UPSC*

*IPS हितिका वंशज बनीं गुना एसपी, व‍िदेश में पढ़ाई, फैम‍िली ब‍िजनेस छोड़ चुना UPSC*

_मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत सीएम मोहन यादव ने गुना के नए एसपी के रूप में आईपीएस हितिका वंसल की नियुक्ति की है. गुना एसपी अंकित सोनी को तलाशी में मिली नकद राशि मामले में भूमिका संतोषजनक न होने पर हटाया गया.*_

गुना। मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक बदलाव के बीच गुना जिले की जिम्मेदारी अब आईपीएस अधिकारी हितिका वंसल को सौंप दी गई है. हाल के निरीक्षणों में सामने आई अनियमितताओं और शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया. इसके बाद सरकार ने हितिका वंसल को नए जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया है. यह फैसला प्रदेश में जवाबदेही और सख्त प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है.

*गुना के नए एसपी बनीं हितिका वंसल*
सीएम यादव ने रविवार को सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों के बाद तुरंत हटा दिया. गुना में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के मामले में एसपी अंकित सोनी की भूमिका संतोषजनक न पाई जाने पर उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई. वहीं, 2017 बैच की आईपीएस हितिका वंसल को गुना जिले की नई एसपी बनाया गया है. हितिका वंसल इससे पहले इंदौर देहात में एसपी थीं और हाल ही में वे 15वीं वाहिनी SAF इंदौर में सेनानी के पद पर कार्यरत थीं.

*प्रशासनिक सख्ती के बीच बढ़ी नई जिम्मेदारी*
प्रदेश में जवाबदेही बढ़ाने और प्रशासन को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से हुई इस बड़ी कार्रवाई में हितिका वंसल की नियुक्ति अहम मानी जा रही है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक शिथिलता और अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल को निलंबित करने से भी सरकार ने साफ संदेश दिया है कि अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह जवाबदेह रहें. ऐसे माहौल में हितिका वंशल पर गुना जिले की कानून‑व्यवस्था को नई दिशा देने की अपेक्षा बढ़ गई है.

*हितिका वसल कौन हैं?*
हितिका वसल भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की 70 RR बैच की अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश कैडर से संबंधित हैं. उनका मूल निवास पंजाब के होशियारपुर जिले में है।

About Mahadand News

Check Also

भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया से पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे*

*भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया से पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे* …