Breaking News

जन सुविधा का विस्तार हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहे हैं*। *भगवानदास सबनानी*

*जन सुविधा का विस्तार हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहे हैं*।
*भगवानदास सबनानी*

भोपाल – दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने बुधवार को वार्ड 26 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए पार्षद राजमनी उईके साथ भूमि पूजन किया।
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किया जा रहे हैं, क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके इसके लिए शिविर लगाकर भी उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जा रही है
12 लाख की लागत से बरखेड़ी कला में भदभदा मुख्य मार्ग से कोपल स्कूल तक बनने वाली सीसी रोड नाली निर्माण के लिए विधायक भगवानदास सबनानी ने बुधवार को भूमि पूजन किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जन सुविधा का विस्तार हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भोपाल का हृदय स्थल है और यहां कहीं महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं, इन्हीं सब को ध्यान में रखकर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में संपूर्ण क्षेत्र का विकास हो रहा है और क्षेत्र को कई बड़ी योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है जिसका लाभ भी निकट भविष्य में क्षेत्र की जनता के साथ ही संपूर्ण भोपाल को मिलेगा।
हम सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं और सरकारी योजनाओं के द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए काम करते हैं। और जनता को उन योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रयत्नशील रहते हैं।
भूमि पूजन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया पार्षद प्रतिनिधि जीवन मारण रूप सिंह मारण पंकज त्रिपाठी सिंह सुधा सिंह ठाकुर माया यादव सुमन वर्मा अर्जुन यादव जयसिंह मारण जगदीश नारायण राकेश चांद सिंह वैभव सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल के निर्णय