Breaking News

**जो अटल थे अपने जिद में *अटल कार्य कर्ता सम्मान उन को – *धीरज पटेरिया**

**जो अटल थे अपने जिद में *अटल कार्य कर्ता सम्मान उन को – *धीरज पटेरिया**
मंडला से दीप्ति कौर की रपट
*नैनपुर* देश के इतिहास में वो दिन भी आया था जब तात्कालिक प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने इमरजेंसी लगा दी थी।।और चुन चुन कर विरोधी दल के नेताओं को जेल में डाला जा रहा था।।जो विरोधी दल के नेता माफी लिखित में दे रहे थे उन को छोड़ दिया जा रहा था।।।जो अपने विचार जिद जुनून और पार्टी के विचार धारा जिनके रग रग में थी और स्वभाव से विरोधी थे माफी नहीं मांगी।।नतीजा 18 माह की जेल ।।प्रदेश के विभिन्न जिलों में 18 माह बाद वो सभी छूटे।।।
*ऐसे दीवानों का सम्मान*
प्रदेश का 47 जिला,21000 से ज्यादा की किलो मीटर यात्रा।।।बस एक पावन उद्वेश्य है की आज जो भी है हम इन से है ये वो नींव के पत्थर है उनको उनके घर जा आ कर सम्मान देना है जो अब वयोवृद्ध हो गए है।।
*मंडला में*
अटल कार्य कर्ता सम्मान समिति के प्रदेश संयोजक पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा और जबलपुर जिले के दिग्गज नेताओं में शुमार श्री धीरज पटेरिया ने मंडला में सावल दास पमनानी जी,आनंद मनोहर तांबे जी, पुरुषोंत्तम कोरी जी का श्री फल शाल देकर सम्मान किया और आपके पार्टी के प्रति त्याग तपस्या को सराहा ।
*पिंडरई में*
पिंडरई ग्राम पंचायत में वरिष्ठ नेता डॉक्टर जी सी जैन बाहर थे तो उनके पुत्र आशीष को समिति ने यह सम्मान दिया प्रवास के दौरान वरिष्ट नेता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद जैन जी के घर भी आप पहुंचे
*नैनपुर में*
नैनपुर नगर में बाल किशन खंडेलवाल जी,निर्मला नारंग जी को समिति ने सम्मानित किया।।नगर प्रवास पर आप मीसा बंदी स्व शंकर शर्मा के निवास सहित अन्य कार्य कर्ता के घर श्री पटेरिया पहुंचे।।। जहां आपका स्वागत हुआ।
*प्रमोद को याद किया परिजन से मिले*
युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पूर्व पार्षद नैनपुर श्री प्रमोद सोनी का आकस्मिक निधन हो गया था।।जानकारी मिलने पर आप परिजनों से मिले।।नगर प्रवास के दौरान आप बालाघाट के परसवाड़ा के लिए रवाना हुए ।

About Mahadand News

Check Also

News Paper मालिकों के द्वारा पत्रकार संगठन के समाचार प्रकाशन पर रोक या भोपाल के पत्रकार पीले चाबंल का इंतजार करते रहे। 

News Paper मालिकों के द्वारा पत्रकार संगठन के समाचार प्रकाशन पर रोक या भोपाल के …