Forest अधिकार दावों के निराकरण के लिए खंड स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
900 दावों की समीक्षा कर जिला स्तरीय समिति को भेजने की तैयारी
मंडला, से दीप्ति कौर के द्वारा संपादित रपट
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को तहसील कार्यालय नारायणगंज में खंड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक एसडीएम निवास श्री सी.एल. वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में वन अधिकार दावों के सत्यापन एवं निराकरण की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। तहसील नारायणगंज से संबंधित कुल 900 वन अधिकार दावों का परीक्षण किया गया। समिति द्वारा पात्र पाए गए इन सभी दावों को अंतिम अनुमोदन एवं पट्टा वितरण की आगामी कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय समिति को प्रेषित करने की तैयारी कर ली गई है। बैठक में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री विनोद मरावी, राजस्व एवं वन विभाग के संबंधित अधिकारी तथा खंड स्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com