मंत्रियों की आम जनता से भाजपा कार्यालय में मुलाकात, व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं एवं जनता से सतत संपर्क की मजबूत परंपरा को दर्शाती है।
प्रहलाद सिंह पटेल
* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय की व्यवस्था के अनुसार सभी मंत्री निर्धारित समय में पार्टी कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याएँ सुनते हैं।
* भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में यह व्यवस्था पूर्व से संचालित है।
* भाजपा प्रदेश कार्यालय में जन समस्याओं के निराकरण के लिए महीने के दूसरे मंगलवार का दिन मेरे लिए नियत है।
* निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत आज मैंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से मुलाकात की।
* इस दौरान कुल 69 लोगों ने मुझसे संपर्क कर अपनी समस्याएँ एवं सुझाव साझा किए।
* अधिकांश समस्याएँ मेरे विभाग से संबंधित थीं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
* कुछ समस्याएँ अन्य विभागों से संबंधित थीं, जिन्हें संबंधित विभागीय मंत्रियों तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई।
* यह व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं एवं जनता से सतत संपर्क की मजबूत परंपरा को दर्शाती है।
* इस प्रभावी और जनहितैषी व्यवस्था के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com